जन्माष्टमी: गुजरात में दो गुटों के विवाद में बदले दो महिलाओं के झगड़े में 11 घायल, 40 गिरफ्तार
गुजरात के राजकोट के रामनाथपुरम इलाके में सोमवार दोपहर दो समूहों के बीच संघर्ष में 11 लोग घायल हो गए.

राजकोट (गुजरात): गुजरात के राजकोट के रामनाथपुरम इलाके में सोमवार दोपहर दो समूहों के बीच संघर्ष में 11 लोग घायल हो गए. सहायक पुलिस आयुक्त भरत राठौड़ ने बताया कि संघर्ष के संबंध में 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है. बताया जा रहा है कि संघर्ष दोनों समूहों के बीच एक पुरानी रंजिश का नतीजा है.
अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्होंने एक दूसरे पर पथराव किया और लाठी-डंडों से पिटाई की जिसमें एक पुलिसकर्मी समेत 11 लोग घायल हो गये. एक पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हुआ है. संघर्ष की शुरुआत दो महिलाओं के बीच लड़ाई से हुई थी.’’
उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी की वजह से इलाके में भीड़-भाड़ थी और स्थिति सामान्य करने के लिये वहां बड़ी तादाद में पुलिस भेजी गयी थी. राठौड़ ने बताया, ‘‘हमने घटना के संबंध में 40 लोगों को हिरासत में लिया है. स्थिति अब नियंत्रण में है.’’
मास्टर स्ट्रोक: मुंबई की दही हांडी में सितारों का तड़का
Source: IOCL
























