एक्सप्लोरर

जम्मूः अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिए घुसपैठ करना चाहते हैं आतंकी, BSF ने बढ़ाई चौकसी

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ करा कर न केवल जम्मू में सीमा से सटे अहम सैन्य ठिकानों और शिविरों को निशाना बनाना चाहती है बल्कि वह इनमें से कुछ आतंकियों को ट्रक में बिठाकर कश्मीर भेजने की भी फिराक में है.

जम्मूः बर्फबारी और ठंड के इस मौसम में पाकिस्तान ने घुसपैठ के लिए जम्मू में पाकिस्तान से सटे लाइन ऑफ कंट्रोल के बजाए अंतरराष्ट्रीय सीमा का इस्तेमाल करने की साजिश रची है. पाकिस्तान की नई साजिश के बाद बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा की जीरो लाइन पेट्रोलिंग यानी (ZLF) का व्यापक अभियान छेड़ रखा है. ठंड और बर्फबारी के इस मौसम में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने अपने सभी आतंकी संगठनों को जम्मू में अपने आतंकियों की घुसपैठ के लिए एलओसी का रास्ता छोड़ अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ कराने की हिदायत दी है.

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ करा कर न केवल जम्मू में सीमा से सटे अहम सैन्य ठिकानों और शिविरों को निशाना बनाना चाहती है बल्कि वह इनमें से कुछ आतंकियों को ट्रक में बिठाकर कश्मीर भेजने की भी फिराक में है.

सीमा पर बीएसएफ अलर्ट

जम्मू में खुफिया एजेंसियों ने इस बाबत बीएसएफ को अलर्ट कर दिया है जिसके बाद बीएसएफ ने न केवल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनाती बढ़ा दी है बल्कि पाकिस्तान की इस नई चुनौती से निपटने के लिए जीरो लाइन पेट्रोलिंग का व्यापक अभियान भी छेड़ रखा है.

खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद बीएसएफ ने जम्मू में करीब 200 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जीरो लाइन पेट्रोलिंग शुरू कर दी है. यह पेट्रोलिंग दरअसल उस इलाके में की जा रही है जो इलाका भारत की तारबंदी और पाकिस्तान के सीमा क्षेत्र के बीच में पड़ता है. इस इलाके में बीएसएफ न केवल अपने जवानों की तैनाती बढ़ा रहा है बल्कि भारत और पाकिस्तान के बीच पड़ने वाली जीरो लाइन में उगी जंगली घास को भी साफ करने का व्यापक अभियान छेड़ा गया है.

BSF ने जवानों की सुरक्षा के लिए एक नया तरीका निकाला

दरअसल, भारत पाकिस्तान के करीब 200 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा के इलाके में इन दिनों जंगली घास जिसे सरकंडा कहा जाता है उगी होती है, जिसका फायदा पाकिस्तान उठाकर आतंकियों को इस जंगली घास की आड़ में भारत भेजने की साजिश रच रहा है अब इस अभियान के तहत इस घास को साफ कर रहा है.

सीमा पर इस अभियान को चलाना किसी जोखिम से कम नहीं है. इसलिए बीएसएफ में इस काम को सही ढंग से करने के साथ-साथ अपने जवानों की सुरक्षा के लिए भी एक नया तरीका निकाला है. जीरो लाइन पेट्रोलिंग में आ रही चुनौतियों से निपटने के लिए बीएसएफ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बख्तरबंद ट्रैक्टर को तैनात किया है, ताकि अगर पाकिस्तान किसी तरह के दुस्साहस पर उतर आता है तो इस ट्रैक्टर में सवार किसी भी जवान को कोई नुकसान न हो.

एंटी टनलिंग ऑपरेशन जारी

अपने अलर्ट में सुरक्षा एजेंसियों ने यह भी कहा है कि पाकिस्तान सीमा पर उगी इस जंगली घास का इस्तेमाल ड्रोन के जरिए हथियारों को गिराने और उन्हें और इन हथियारों को इस जंगल के इलाके में छुपाने के लिए भी कर सकता है. ऐसे में अब बीएसएफ इस अलर्ट के बाद सीमा पर और ज्यादा सतर्कता बरत रहा है.

सीमा पर जारी इस जीरो लाइन पेट्रोलिंग अभियान के साथ साथ ही बीएसएफ इन दिनों सीमा पर एंटी टनलिंग ऑपरेशन भी चला रही है. ताकि घुसपैठ के लिए सुरंग का इस्तेमाल करने वाली पाकिस्तानी साजिश को भी नाकाम किया जा सके.

जम्मू: जवानों ने आतंकियों के मंसूबे को किया नाकाम, राजौरी जिले में भारी मात्रा में हथियार बरामद 

Budget 2021: व्यापारियों की संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स को नहीं भाया बजट, कहा- जम्मू को नज़रअंदाज़ किया गया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget