एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी ड्रोन से जम्मू के गांव में गिराई गई राइफल और गोलियां, पुलिस ने किया जब्त

जम्मू पुलिस के मुताबिक, ये हथियार जैश ए मोहम्मद ने ड्रोन के जरिए भेजे थे. इन हथियारों को भारतीय सीमा के अंदर 13 किलोमीटर अंदर ड्रॉप किया गया था.

जम्मू: सीमा पार से हथियारों को ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में भेजने की पाकिस्तान की एक और नापाक साजिश को जम्मू पुलिस ने नाकाम किया है. जम्मू के अखनूर सेक्टर में हथियारों को लेकर भारतीय सीमा में करीब 13 किलोमीटर तक अंदर पहुंचे दो कंसाइनमेंट को जम्मू पुलिस ने पकड़ा है.

जम्मू पुलिस के एसएसपी श्रीधर पाटिल के मुताबिक, जम्मू पुलिस और सेना को यह खुफिया जानकारी मिली थी कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद जम्मू में हथियारों की एक बड़ी कंसाइनमेंट को भेजने की फिराक में है. सूचना में यह भी कहा गया था कि पाकिस्तान इस कंसाइनमेंट को भेजने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर सकता है, जिसके लिए सुरक्षाबलों ने जम्मू में पाकिस्तान से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया.

सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात जम्मू के अखनूर सेक्टर के सुहेल खड्ड इलाके में तलाशी कर रहे सुरक्षा बलों को रात 12 बजे के आसपास ड्रोन की आवाज सुनाई दी और जिस जगह से इस ड्रोन की आवाज सुनाई दे रही थी. वहां पर सर्च के दौरान सुरक्षाबलों को एक संदिग्ध पैकेट मिला. इस पैकेट के मिलने के बाद इसी इलाके को कुछ और खंगाला गया जहां से सुरक्षाबलों को एक और पैकेट मिला.

जब सुरक्षा बलों ने इन दो पैकेट को खोला तो इसमें से दो एके-47 एसॉल्ट राइफल, तीन मैगजीन, 90 राउंड और एक स्टार पिस्टल बरामद हुई. इस पूरी कंसाइनमेंट को पहले फोम में लपेटा गया था और उसके ऊपर टेप लगाई गई थी. इस कंसाइनमेंट को पैराशूट वायर से भी बांधा गया था ताकि इसकी लैंडिंग आसानी से करवाई जा सके.

जम्मू पुलिस की मानें तो यह हथियार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ड्रोन के जरिए जम्मू भेजे थे. हथियारों को भारतीय सीमा से 13 किलोमीटर अंदर ड्रॉप किया गया था. जम्मू पुलिस दावा कर रही है कि अब उस शख्स की तलाश की जा रही है जो इन हथियारों को लेने अखनूर आया था. पाकिस्तान द्वारा ड्रोन का इस्तेमाल किए जाने की चुनौतियों को लेकर जम्मू पुलिस का दावा है कि इस साजिश को नाकाम करने के लिए जम्मू पुलिस टेकनॉलजी और ह्यूमन इंटेलिजेंस का उपयोग कर रही है.

दुबई में इकबाल मिर्ची के परिवार के सदस्यों से संबंधित 15 प्रॉपर्टी जब्त, ED ने पीएमएलए के तहत की कार्रवाई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget