एक्सप्लोरर

जम्मू के आरएसपुरा पुलिस ने फर्जीवाड़े का किया भंड़ाफोड़, गिरफ्तार किए गए दंपति

जम्मू पुलिस ने आरएसपुरा के गांव दीवानगढ़ से रघुबीर सिंह और उनकी पत्नी नेहा शर्मा को गिरफ्तार किया है. इन पर युवाओं को नौकरियों का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठने का आरोप है. पुलिस ने उनके पास से 200 खाली आई कार्ड, पास बुक, विभिन्न संगठनों के स्टाम्प, फ़र्ज़ी मेडिकल कार्ड, फ़र्ज़ी चेक बुक समेत कई चीजें बरामद की है.

जम्मू: जम्मू के आरएसपुरा से पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया है जो फिल्म बंटी और बबली की तर्ज़ पर अपने गुनाहों को अंजाम देते थे. आरोपी दंपति पर फ़र्ज़ी सरकारी दस्तावेज़ और पास बुक बनाने और युवाओं को नौकरियों का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठने का आरोप है.

दरअसल, पिछले कुछ समय से लगातार यह शिकायतें मिल रही थी कि इलाके में एक दंपति फ़र्ज़ी सरकारी दस्तावेज़ और आर्डर, जाली कंपनियों के पास बुक, विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रमाण पत्र बना रहे हैं. इन शिकायतों की छानबीन करने और अपराधियों तक पहुंचने के लिए जम्मू पुलिस ने एक विशेष जांच दल का गठन किया.

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरएसपुरा के गांव दीवानगढ़ से रघुबीर सिंह और उनकी पत्नी नेहा शर्मा को गिरफ्तार किया है. रघुबीर सिंह पेशे से न्यूज़ पोर्टल चलाता है जबकि नेहा ने कानून की पढ़ाई की है. पुलिस का दावा है कि यह दंपति अपने कुछ साथियो के साथ फ़र्ज़ी सरकारी दस्तावेज़ और आर्डर, जाली कंपनियों के पास बुक, विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रमाण पत्र बना रहे हैं और युवाओं से पैसे लेकर उन्हें सरकारी नौकरियां दिलवाने का झांसा भी दे रहे थे.

पुलिस ने इस दंपति की दफ्तर पर दबिश दी और वहां से 200 खाली आई कार्ड, पास बुक, विभिन्न संगठनों के स्टाम्प, फ़र्ज़ी मेडिकल कार्ड, फ़र्ज़ी चेक बुक, प्रधान मंत्री जन धन योजना के ऐटीएम कार्ड, लैपटॉप, मोबाइल फ़ोन और प्रिंटर बरमाद किया है. पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियों से भी इंकार नहीं किया है.

इसे भी देखेंः चीन के कब्जे वाले तिब्बत के ऊपर से गुजरा भारत का जासूसी सैटेलाइट ‘कौटिल्य’, चीनी आर्मी की पोजिशन के इनपुट जुटाए

मुंबई में आज भारी बारिश की संभावना, दादर-सायन-हिंदमाता में तेज बारिश, निचले इलाकों में भर रहा है पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युद्ध क्षेत्र में फंसे नागरिकों तक कैसे पहुंचती है सरकार, कौन लेता है फैसला, जानिए
युद्ध क्षेत्र में फंसे नागरिकों तक कैसे पहुंचती है सरकार, कौन लेता है फैसला, जानिए
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?

Embed widget