एक्सप्लोरर

J&K: उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादी ढेर

Jammu and Kashmir News: जम्मू और कश्मीर के बारामूला में उरी सेक्टर में शनिवार को सुरक्षाबलों ने आतंकियों की नापाक घुसपैठ को नाकाम कर दिया.

Jammu and Kashmir News: जम्मू और कश्मीर के बारामूला में उरी सेक्टर में शनिवार (19 अक्टूबर, 2024) को सुरक्षाबलों ने आतंकियों की नापाक घुसपैठ को नाकाम कर दिया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उरी सेक्टर के कमलकोट में नियंत्रण रेखा पर संयुक्त बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम की और इस दौरान एक आतंकवादी का खात्मा कर दिया गया, जबकि ऑपरेशन फिलहाल जारी है.

जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में लगातार सुरक्षा बल घुसपैठ विरोधी अभियान चला रहे हैं. इस ऑपरेशन के दौरान नियंत्रण रेखा पर इसके पहले भी सुरक्षाबलों ने सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे कई आतंकियों को मार गिराया है.  

इसके पहले दो आतंकी हुए थे ढेर

इसके पहले जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर के गोहलन में जून महीने में भी नियंत्रण रेखा के पास सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश हुई थी. आतंकवादियों ने सेना के जवानों पर जमकर गोलीबारी करना शुरू कर दिया था, जिसकी जवाबी कार्रवाई में सेना को भी उन पर फायरिंग करनी पड़ी थी. आतंकियों और सेना के बीच काफी देर तक गोलीबारी जारी रही, जिसमें दो आतंकी ढेर हुए थे.

इन इलाकों से घुसपैठ करते हैं आतंकी

जम्मू कश्मीर में ज्यादातर आतंकी रियासी, कठुआ, डोडा और उरी सेक्टर के इलाकों से घुसपैठ की कोशिश करते हैं. यही कारण है कि सुरक्षाबलों की तैनाती में सीमावर्ती इलाकों में ज्यादा होती है.

चुनाव के बाद पहली बार हुई घुसपैठ की कोशिश

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार आतंकवादियों की ओर से घुसपैठ की कोशिश की गई है. चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार किया और राज्य में सरकार बनाई. चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस को 42 सीट मिली थी, भारतीय जनता पार्टी को 29, कांग्रेस को 6 और महबूबा मुफ्ती की नेतृत्व वाली पीडीपी को तीन सीटें प्राप्त हुई थी.

यह भी पढ़ें- पीरियड्स के चलते टेंट में गुजारे पांच दिन, घर से बाहर रहने को किया गया मजबूर; सुप्रीम कोर्ट के जज ने बताई कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget