एक्सप्लोरर

जम्मू: नगरोटा में मारे गए आतंकियों का चीन कनेक्शन, हथियारों पर मिली चाइनीज मार्किंग

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर नगरोटा के बान इलाके में टोल प्लाजा के पास जैश-ए-मोहम्मद के चारों आंतकियों को मार गिराया गया.ये आतंकवादी इस महीने के अंत में होने वाले जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनावों को प्रभावित करने के लिए कश्मीर घाटी की ओर जा रहे थे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान हमारे राजनीतिक कामों में परेशानी पैदा करने की कोशिश कर रहा है.

जम्मू के नगरोटा में मारे गए चार पाकिस्तानी आतंकियों का चीन से कनेक्शन सामने आया है. आतंकियों के पास भारी मात्रा में जो हथियार बरामद हुए हैं, उन पर चाइनीज मार्किंग मिली है. इन हथियारों पर 'मेड इन चाइना' भी लिखा हुआ है. इसका मतलब पाकिस्तान चीन से हथियार ले रहा है और फिर भारत में आतंकी घटनाओं के लिए इस्तेमाल कर रहा है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी मुकेश सिंह ने कहा, नगरोटा में मारे गए आतंकियों से गोला-बारूद के अलावा 11 एके-47 राइफल, 6 एके-56 राइफल, 3 पिस्टल, 29 ग्रेनेड, मोबाइल फोन, बंपर, पिट्ठू बैग, मोबाइल सेल, मैगजीन बरामद हुआ है. उन्होंने कहा, पिछले कुछ सालों के इतिहास में ये सबसे बड़ी खेप है.

कश्मीर में चुनाव प्रक्रिया को बाधित करना चाहते थे आतंकी ये आतंकवादी इस महीने के अंत में होने वाले जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनावों को प्रभावित करने के लिए कश्मीर घाटी की ओर जा रहे थे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान हमारे राजनीतिक कामों में परेशानी पैदा करने की कोशिश कर रहा है. जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर नगरोटा के बान इलाके में टोल प्लाजा के पास जैश-ए-मोहम्मद के चारों आंतकियों को मार गिराया गया.

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा, "पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान ने इस तरफ आतंकियों की घुसपैठ कराने और आगामी चुनावों को बाधित करने की कोशिशें बढ़ा दी हैं. इसके लिए जम्मू पुलिस और सुरक्षाबलों ने चार पाकिस्तानियों (आतंकियों) को धराशायी कर अच्छा काम किया है. उनका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए कश्मीर आना था. हमें आशंका थी कि आतंकी चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश में हैं, सुरक्षा बल हालात से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार थे."

उन्होंने कहा, "चाहे कोई चुनाव हो या 15 अगस्त या 26 जनवरी या यहां तक कि कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति आ रहा हो, आतंकियों के हमले की आशंकाएं हमेशा बनी रहती हैं, लेकिन हम पूरी तरह से तैयार हैं.. हम उम्मीदवारों को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं और उन्होंने कल से चुनाव प्रचार के लिए मैदान में जाना शुरू कर दिया है और डरने की कोई बात नहीं है."

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
PM मोदी ने शेयर किया नया रील, 'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं'
PM मोदी ने शेयर किया नया रील, 'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं'
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget