एक्सप्लोरर

PM मोदी के दौरे से 2 दिन पहले जम्मू-कश्मीर में दो आतंकी हमले, DGP दिलबाग बोले- बड़ी साजिश नाकाम

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 में घाटी में 6 आतंकियों को मार गिराया गया है.पीएम मोदी 24 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के सांबा में पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से महज दो दिन पहले दो आतंकी हमले हुए हैं. पहला हमला जम्मू जिले के सुंजवां इलाके में हुआ. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल के एक जवान शहीद हो गए जबकि 4 जवान जख्मी हो गए. सुंजवां में जब आतंकियों ने हमला किया तो उनकी मदद करने के लिए 15 CISF जवान एक बस में सवार होकर जा रहे थे. आतंकियों ने इसी बस पर ग्रेनेड से हमला कर दिया. इस हमले में एक जवान घायल हो गया. जबकि सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया. पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है.

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों ने बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. उन्होंने कहा सुंजवां आर्मी कैंप भी आतंकियों के निशाने पर हो सकता था. पीएम मोदी 24 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के सांबा में पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

पीएम के दौरे से पहले जम्मू-कश्मीर में 2 आतंकी हमले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 में घाटी में 6 आतंकियों को मार गिराया गया है. डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि बस पर हमला करने वाले दोनों आतंकियों को मार गिराया गया है. ये दोनों की आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे. उन्होंने दावा करते हुए कि पीएम के दौरे से पहले पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है. मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है.

बता दें सुंजवां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुक्रवार तड़के सुबह से मुठभेड़ चल रही थी. सीआईएसएफ के जवान इस जगह पर मदद के लिए बस से जा रहे थे लेकिन आतंकियों ने उन ग्रेनेड से हमला कर दिया. जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हो गया जबकि 4 जवान जख्मी हुए.

बारामूला में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकाने को उड़ाया

उधर बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है. यहां अब तक 4 आतंकी मारी गए हैं. सुरक्षाबलों के जवानों ने आतंकियों के ठिकाने को उड़ा दिया है. पिछले करीब 32 घंटे से मुठभेड़ जारी है. अभी भी एक आतंकी के छिपे होने की आशंका है. बारामूला जिले में गुरुवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर युसूफ कांतरू सहित तीन आतंकवादी ढेर कर दिए गए थे. पूरे इलाके में मोबाइल और इंटरनेट सेवा बाधित है. 

ये भी पढ़ें:

Jahangirpuri Violence के बाद तेज हुई सियासत, VHP नेताओं को कुशल चौक के पास रोका गया, जामा मस्जिद ने जुमे की नमाज से पहले की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में पेपर लीक पर बोली सरकार- '2 महीने में जांच, 5 में फैसला'
LIVE: लोकसभा में पेपर लीक पर बोली सरकार- '2 महीने में जांच, 5 में फैसला'
छात्रों का प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश
छात्रों का प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रधान के इस्तीफे से पहले मंत्रालय बदलने का ऑफर! CJP ने किया था इनकार?
प्रधान के इस्तीफे से पहले मंत्रालय बदलने का ऑफर! CJP ने किया था इनकार?

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget