एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर

Infiltration: पाकिस्तान की ओर से कुछ लोग भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे. भारतीय सेना ने उन्हें सरेंडर की चेतावनी दी. बात नहीं मानने पर एक आतंकी को मार गिराया.

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया. अधिकारियों ने गुरुवार (16 फरवरी) को यह जानकारी दी. सुरक्षाबलों के मारे गए आतंकी के पास से हथियार और अन्य सामग्री भी बरामद हुई है. 

कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि बीती रात के दौरान कुपवाड़ा पुलिस के इनपुट पर भारतीय सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने सैदपोरा फॉरवर्ड इलाके में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. टीम ने पहले भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश करने वाले ग्रुप को रोका. इस दौरान सुरक्षाबलों के हाथों एक घुसपैठिया मारा भी गया. 

भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए

रक्षा प्रवक्ता ने बताया, "भारतीय सेना ने 15/16 फरवरी 2023 की रात को पाकिस्तान की ओर से कश्मीर घाटी में शांति और स्थिरता को अस्थिर करने के प्रयास में घुसपैठ की जा रही थी. सुरक्षाबलों ने तंगधार सेक्टर के अग्रिम क्षेत्रों में घुसपैठ के प्रयास को रोकने में कामयाबी हासिल की. इस दौरान एक आतंकी मारा गया." जानकारी के मुताबिक इस ऑपरेशन में दो अन्य आतंकी घायल भी हुए हैं. मारे गए आतंकी के पास से एक AK-47 राइफल, एक स्वचालित हथियार, 6 मैगजीन, 2 ग्रेनेड व अन्य सामग्री बरामद की है.

कमरवारी में गोली की आवाज सुनाई दी

उधर श्रीनगर के कमरवारी इलाके में गुरुवार (16 फरवरी) को गोली चलने जैसी आवाज सुनाई दी. गोली की आवाज सुनने के बाद सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंची. श्रीनगर पुलिस ने बताया कि यह आवाज कैसे और कहां से आई, इसका पता लगाया जा रहा है.

बीते साल भी नाकाम हुई थी घुसपैठ

इससे पहले सुरक्षाबलों ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को मार गिराया था. यह घटना बीते साल 17 नवंबर को हुई थी. 17 नवंबर की देर रात करीब 11 बजे भारतीय सीमा में कुछ आतंकी घुसने की कोशिश कर रहे थे. सीमा की रक्षा में तैनात जवानों ने उनको देख लिया. भारतीय सेना ने सरेंडर करने की चेतावनी दी थी, लेकिन सरेंडर की बजाय वो वापस भागने लगे. इसके बाद मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया. 

ये भी पढ़ें-Sukesh Chandrashekhar Case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्रशेखर को ED ने किया गिरफ्तार, कोर्ट से 9 दिनों की हिरासत मिली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget