एक्सप्लोरर

जम्मू में मोबाइल इंटरनेट सेवा शुरू, कश्मीर घाटी में भी आज से शुरू हो सकती हैं फोन सेवा

सुब्रमण्यम ने कहा कि अगले कुछ दिनों में पाबंदियों में व्यवस्थित तरीके से ढील दी जाएगी. उन्होंने कहा कि उभरती स्थिति और शांति बनाए रखने में लोगों के सहयोग को ध्यान में रखकर कदम उठाये जाएंगे.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद लागू की गईं कुछ पाबंदियां हटा दी गई हैं. जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में आज लैंडलाइन फोन सेवा और मोबाइल इंटरनेट शुरू कर दिया गया है. प्रशासन का कहना है कि धीरे-धीरे पूरे राज्य में यह सेवा फिर से शुरू कर दी जाएंगी. हालांकि जम्मू, उधमपुर, साम्बा और कठुआ में मोबाइल इंटरनेट अभी 2G स्पीड पर चलेगा. यहां 3G और 4G स्पीड पर मोबाइल इंटरनेट अभी शुरू नहीं हुआ है.

कश्मीर घाटी के 17 एक्सचेंज में लैंडलाइन सेवाएं

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में 100 से ज्यादा टेलीफोन एक्सचेंज में से 17 को बहाल कर दिया गया. ये एक्सचेंज अधिकतर सिविल लाइन्स क्षेत्र, छावनी क्षेत्र, श्रीनगर जिले के हवाई अड्डे के पास है. मध्य कश्मीर में बडगाम, सोनमर्ग और मनिगम में लैंडलाइन सेवाएं बहाल की गई हैं. उत्तर कश्मीर में गुरेज, तंगमार्ग, उरी केरन करनाह और तंगधार इलाकों में सेवाएं बहाल हुई हैं. वहीं दक्षिण कश्मीर में काजीगुंड और पहलगाम इलाकों में सेवाएं बहाल की गई हैं.

कश्मीर में सोमवार से स्कूल और कॉलेज खोल दिए जाएंगे. जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम ने प्रेस कांफ्रेन्स में कहा कि घाटी में राज्य सरकार के कार्यालयों में सामान्य ढंग से कामकाज हुआ और कई कार्यालयों में तो उपस्थिति बिल्कुल अच्छी रही. उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को जब पाबंदियां लगायी गयीं, तब से न किसी की जान गयी और न कोई घायल हुआ. पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को निरस्त कर दिया गया था और उसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांट दिया गया था.

पाबंदियों में व्यवस्थित तरीके से ढील दी जाएगी

सुब्रमण्यम ने कहा कि अगले कुछ दिनों में पाबंदियों में व्यवस्थित तरीके से ढील दी जाएगी. उन्होंने कहा कि उभरती स्थिति और शांति बनाए रखने में लोगों के सहयोग को ध्यान में रखकर कदम उठाये जाएंगे. मुख्य सचिव ने कहा कि स्कूलो को इस वीकएंड के बाद क्षेत्रवार खोला जाएगा ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो.

कश्मीर पर UNSC में पाकिस्तान को सिर्फ चीन का साथ मिला, भारत ने कहा- ‘विशेष दर्जा खत्म करना हमारा आंतरिक मामला’

टेलीफोन लाइनों की बहाली के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आपको शुक्रवार रात और शनिवार यानि आज से क्रमिक बहाली नजर आएगी. आप कल सुबह से श्रीनगर में ढेर सारी लाइनें काम करते हुए पायेंगे. बीएसएनएल चीजों को पहले की स्थिति में लाने में महज कुछ घंटे लेगा. एक एक एक्सचेंज करके वे उसे चालू करते जायेंगे.

जम्मू कश्मीर के 22 में से 12 जिलों में कामकाज सामान्य ढंग से चल रहा है और महज पांच जिलों में रात की पाबंदियां भर हैं. उन्होंने कहा कि आतंकवादी संगठनों, कट्टरपंथी समूहों और पाकिस्तान की स्थिति बिगाड़ने की लगातार कोशिश के बावजूद हमने किसी की भी जान नहीं जाने दी. उन्होंने कहा कि जैसे जैसे एक-एक कर विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही पर से प्रतिबंध हटाया जाएगा, तो उन क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन भी बहाल हो जाएगा.

यह भी पढ़ें-

अरुण जेटली की अभी हालत गंभीर, हालचाल जानने कल एम्स गए राष्ट्रपति, अमित शाह और योगी

राजस्थान-पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट, 5 राज्यों में बाढ़ और भारी बारिश से अबतक 241 लोगों की मौत

आज से भूटान के दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, पनबिजली क्षेत्र सहित द्विपक्षीय संबंधों पर करेंगे चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget