एक्सप्लोरर

गणतंत्र दिवस से पहले कश्मीर को दहलाने की साजिश! ग्रेनेड समेत गोला-बारूद बरामद

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मी एरिया डोमिनेशन अभियान चला रही है. इसके तहत जवान क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए मार्च करते हैं.

Jammu Kashmir News: गणतंत्र दिवस से पहले पूरे देश में सुरक्षा एजेंसी अलर्ट पर है. इस बीच कश्मीर में तालाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने गोला-बारूद समेत कई आपत्तिजनक समान बरामद किया. जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि पुलवामा के लारमूह, अवंतीपोरा में सेना की 42RR, सीआरपीएफ और अवंतीपोरा पुलिस के सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया.

हथियार और गोला-बारूद को एक जखीरा बरामद

इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को एक ग्रेनेड, एक यूबीजीएल, एक इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, दस एपीआई 7.62 राउंड, एक पिस्टल मैगजीन सहित हथियार और गोला-बारूद को एक जखीरा मिला है. जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि कश्मीर में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए बहु-स्तरीय सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे. गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आयोजन जम्मू में किया जाएगा. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मुख्य अतिथि होंगे.

गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा बढ़ाई गई

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा, "लोगों को परेड और समारोह का आनंद मिल सके, इसके लिए बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी. कश्मीर घाटी में मुख्य कार्यक्रम बख्शी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. यहां समारोह की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी करेंगे." सुरक्षा बल असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वाहनों की जांच और लोगों की तलाशी ले रहे हैं. इस बार प्रशासन ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम स्थल पर एलईडी स्क्रीन लगाने का फैसला किया है.

एरिया डोमिनेशन अभियान चला रहे सुरक्षाबल

जम्मू कश्मीर में पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मी एरिया डोमिनेशन अभियान चला रही है. इसके तहत पुलिस और सुरक्षा बल के जवान क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए मार्च करते हैं. गणतंत्र दिवस को लेकर शहर और अन्य जिला मुख्यालयों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है, वहीं श्रीनगर में विभिन्न स्थानों पर चौकियां स्थापित की गई हैं.

ये भी पढ़ें : Bombay High Court on ED: बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमकर ली ED की क्लास, ठोंक दिया एक लाख का जुर्माना; जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शक्ति का संतुलन जरूरी, पावर का मतबल दूसरों की मदद', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'शक्ति का संतुलन जरूरी, पावर का मतबल दूसरों की मदद', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
EXPLAINED: विरोध-प्रदर्शनों के बीच जानिए कब-किन तरीकों से सरकार आपका सोशल मीडिया कंटेंट हटा सकती है
EXPLAINED: विरोध-प्रदर्शनों के बीच जानिए कब-किन तरीकों से सरकार आपका सोशल मीडिया कंटेंट हटा सकती है
India Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget