एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: ढांगरी गांव में अब तक पसरा है मातम, तीन परिवारों में अब कमाने वाला कोई नहीं

Terget Killings: आतंकी हमले में कुछ परिवारों की जिंदगी पूरी तरह से बर्बाद हो गई है. कई परिवार ऐसे हैं जिनके घरों में अब एक भी मर्द नहीं बचा है.

Dhangri Village Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में दहशत फैलाने के लिए आतंकियों की ओर से टारगेट किलिंग का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. नए साल के पहले दिन ही राजौरी के ढांगरी गांव में आतंकियों ने हिंदुओं के घरों पर हमला किया था. आतंकियों की अंधाधुंध फायरिंग में कई लोग मारे गए थे. इस घटना के 10 दिन बाद भी गांव में मातम पसरा हुआ है. 

इस आतंकी हमले में कुछ परिवारों की जिंदगी पूरी तरह से बर्बाद हो गई है. कई परिवार ऐसे हैं जिनके घरों में अब एक भी मर्द नहीं बचा है. इन परिवारों के सामने अब आगे का जीवन गुजारने का संकट खड़ा हो गया है. बता दें कि आतंकियों ने 1 जनवरी और 2 जनवरी को गांव पर हमला किया था. 

लगातार दो दिन हुआ आतंकी हमला

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आतंकियों ने पहले दीपक कुमार के घर को निशाना बनाया और उसकी हत्या कर दी. इसके बाद ये आतंकी प्रीतम शर्मा के घर गए और यहां उसको और उनके बेटे आशीष को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. आतंकियों ने फिर तीसरे घर पर हमला बोला. ये घर सतीश कुमार नाम के शख्स का है. इस हमले के दूसरे दिन डांगरी गांव में ही आईईडी ब्‍लास्‍ट किया गया, जिसमें एक बच्चे और एक किशोरी की मौत हो गई.

सरोज बाला ने अपना सब कुछ खो दिया

राजौरी गांव की सूरज देवी का सब कुछ बर्बाद हो गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, चार साल पहले ही सरोज बाला के पति की बीमारी से मौत हुई थी और अब आतंकियों ने उनके दोनों बेटों दीपक और प्रिंस की हत्या कर दी. दीपक की दो दिन बाद ही सेना के ऑर्डिनेंस विभाग में ज्वाइनिंग थी. घटना के बाद से सरोज बाला बदहवास हैं. उन्हें होश आता है और फिर घटना को याद करके बेहोश हो जाती हैं. 

नीता देवी के परिवार में भी कोई नहीं बचा

आतंकवादियों ने मजदूरी करने वाले प्रीतम लाल (55) और उनके 31 वर्षीय बेटे शिशु पाल की भी हत्या कर दी. शिशु पाल की विधवा नीता देवी ने पीटीआई को बताया, "जब आतंकवादियों ने गांव में गोलीबारी शुरू की, मैं परिवार के लिए रात का खाना बना रही थी. उन्होंने (पति शिशु पाल), मुझे और मेरे नाबालिग बच्चों (एक बेटे और एक बेटी) को स्टोर रूम में धकेल दिया. आतंकियों ने उनसे पहचान पत्र मांगा और फिर उन पर गोली चला दी." 

रिटायर फौजी ने बड़ी बहादुरी दिखाई

उसने कहा, "उसने कहा कि उसके ससुर गांव में मजदूरी करते थे, जबकि उसका पति एक कंस्ट्रक्शन एजेंसी में काम करता था. कुछ साल पहले उसकी सास की मौत हो गई थी. कोई भी नहीं है जो हमें खिला सके." उसकी आंखों से आंसू बहने लगे. साढ़े तीन साल पहले सेना से रिटायर हुए सतीश कुमार (45) घर लौट रहे थे, तभी उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी. उनके बहनोई चमन शर्मा ने बताया कि सतीश कुमार ने अपने परिवार को बचाने के लिए अपनी जान दे दी. 

रिटायर फौजी का परिवार भी घायल हुआ

उन्होंने कहा कि सतीश कुमार को आतंकवादियों ने उस समय गोली मार दी, जब वह अपने घर में आतंकियों प्रवेश करने से रोकने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान उनकी पत्नी सरोज (36), बेटी आरुषि (14) और बेटे शुभ शर्मा (17) गेट पर आ गए और उनको भी गोलियां लगीं. उन्होंने कहा, "वह अच्छे दिल वाले व्यक्ति थे और हमेशा सभी के सुख-दुख में उपलब्ध रहते थे. सेना से रिटायर होने के बाद, उनका प्राथमिक ध्यान अपने परिवार की अच्छी देखभाल और अपने बच्चों की शिक्षा पर था."

ये भी पढ़ें-Delhi Police ASI Martyred: वो चाकू से हमला करता रहा, दिल्ली पुलिस के जांबाज शंभु दयाल लड़ते रहे...इलाज के दौरान हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget