एक्सप्लोरर

Kashmir News: पाकिस्तान में बैठे 5 आतंकियों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, कश्मीर में फैला रहे थे दहशत

Terrorist Property Attaches: पाकिस्तान में बैठे आतंकी घाटी में दहशत फैलाने के लिए घुसपैठ का काम करते रहते हैं. हालांकि, पिछले कुछ वक्त से इन आतंकियों को स्थानीय हैंडलर्स ने भी मदद की है.

Jammu Kashmir News: केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाने वाले दहशतगर्दों को उनके अंजाम तक पहुंचा ही रही है. आतंकियों के खात्मे के साथ घाटी में मौजूद उनकी संपत्तियों को भी कुर्क किया जा रहा है, ताकि उन्हें आर्थिक तौर पर पंगु बनाया जा सके. इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे पांच आतंकियों की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क की है. बारामूला कोर्ट के आदेश के बाद पांच टेरर हैंडलर्स की जमीनों को सरकार ने अपने कब्जे में ले लिया है.

पुलिस ने बारामूला में जिन पांच आतंकियों के संपत्ति को कुर्क किया है, उनके नाम बशीर अहमद गनी, मेहराजुद्दीन लोन, गुलाम मोहम्मद, रहमान भट्ट और राशीद लोन हैं. ये सभी बारामूला के अलग-अलग हिस्सों के रहने वाले हैं. पाकिस्तान में बैठे इन आतंकियों की कुल मिलाकर 9 कनाल जमीन को कुर्क किया गया है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में है. आतंकियों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 83 के तहत कार्रवाई हुई है. इंडियन आर्म्स एक्ट में इनके ऊपर एफआईआर भी दर्ज की गई थी. 

घाटी में फैला रहे थे आतंक

दरअसल, घाटी में दहशत फैलाने के मामले की जांच कर रही पुलिस को अपनी तफ्दीश के दौरान आतंकियों की संपत्ति के बारे में मालूम चला. इसके बाद आतंकियों की कुंडली खंगाली गई और उनके खिलाफ एक्शन लिया गया. यह ऑपरेशन आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता को दिखाता है. ये आतंकी पाकिस्तान में बैठकर आतंक फैलाने का काम कर रहे थे. बताया गया है कि वे यहां पर आने वाले आतंकियों की मदद करने का भी काम किया करते थे. 

कश्मीर में ढेर हुए जैश के तीन आतंकी

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के जंगलों में बुधवार (26 जून) को छह घंटे से ज्यादा समय तक सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े तीन आतंकवादी मार गिराए. डोडा में 11 और 12 जून को हुए दोहरे आतंकवादी हमले के बाद पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा गहन तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान आतंकियों से मुठभेड़ हुई. फिलहाल जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. 

यह भी पढ़ें: मारा गया कश्मीर आतंकी हमले का मास्टरमाइंड? क्या बोले पाकिस्तानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
Xप्लेन: क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget