एक्सप्लोरर

Op Akhal: आतंक पर कड़ा प्रहार! जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एक आतंकी ढेर, रात से ही जारी है ऑपरेशन अखल

Op Akhal: अखल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच रातभर चली मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. यह संयुक्त अभियान भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और SOG द्वारा चलाया जा रहा है.

Op Akhal: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल इलाके में शुक्रवार (1 अगस्त) की रात सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकी को मार गिराया गया. चिनार कॉर्प्स ने शनिवार सुबह इसकी पुष्टि की. यह मुठभेड़ भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और विशेष अभियान समूह (SOG) के ज्वाइंट ऑपरेशन का हिस्सा थी, जो अब भी जारी है.

भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया, "ऑपरेशन अखल, कुलगाम: रातभर रुक-रुक कर और तीव्र गोलीबारी जारी रही. सतर्क सैनिकों ने संतुलित जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों की घेराबंदी और सख्त कर दी."भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने बताया है कि अभी इलाके में 2 से 3 आतंकी और छिपे हो सकते हैं. सेना को इस बात की आशंका है और तलाश जारी है.

 

घेराबंदी के दौरान आतंकियों की फायरिंग

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के जंगल क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ज्वाइंट ऑपरेशन जारी है. चिनार कॉर्प्स ने जानकारी दी है कि भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम ने खुफिया इनपुट के आधार पर शुक्रवार देर शाम क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. ऑपरेशन के दौरान जब सुरक्षाबलों ने जंगल क्षेत्र में संदिग्ध हलचल के आधार पर घेराबंदी की, तभी आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए एक आतंकी को मार गिराया. अभी तक मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो सकी है.

2-3 आतंकी अब भी हो सकते हैं इलाके में मौजूद
सेना ने आशंका जताई है कि मुठभेड़ स्थल पर अभी भी दो से तीन आतंकी छिपे हो सकते हैं, जिनमें लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी शामिल होने की संभावना है. आतंकियों द्वारा लगातार रुक-रुक कर फायरिंग की जा रही है, जिससे ऑपरेशन की संवेदनशीलता और बढ़ गई है. सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन को और प्रभावी बनाने के लिए इलाके की घेराबंदी को मजबूत कर दिया है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
CJP- सरकार में बनी बात, मानी सारी मांगें, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलन खत्म करने का ऐलान
CJP- सरकार में बनी बात, मानी सारी मांगें, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलन खत्म करने का ऐलान
इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने अपडेट की X प्रोफाइल, बायो में अब क्या लिखा?
इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने अपडेट की X प्रोफाइल, बायो में अब क्या लिखा?

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget