एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एक और दहशतगर्द ढेर, 10 दिनों से चल रहा है सुरक्षाबलों का ऑपरेशन 

ऑपरेशन की निगरानी जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख नलिन प्रभात और सेना के उत्तरी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा कर रहे हैं. आतंकियों को ढूंढने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है.

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के अखाल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रहे एनकाउंटर में एक और आतंकवादी मारा गया है. बता दें कि बीते 10 दिनों से सुरक्षाबलों का यह ऑपरेशन चल रहा है और अभी भी कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना है. यह कश्मीर घाटी के सबसे लंबे आतंक विरोधी अभियानों में से एक बन चुका है. ऑपरेशन 1 अगस्त को शुरू हुआ था, जब सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिली थी.

अब तक, सुरक्षाबलों ने कई आतंकियों को मार गिराया है, लेकिन घने जंगल और प्राकृतिक गुफाओं जैसे ठिकानों का फायदा उठाकर कम से कम तीन या उससे अधिक आतंकी अभी भी छिपे हुए हैं. रातभर गोलीबारी और धमाकों की आवाजें इलाके में गूंजती रहीं.

वीरों का बलिदान
इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो जवान लेफ्टिनेंट कर्नल प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह शहीद हो गए हैं. भारतीय सेना की चिनार कोर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था कि चिनार कोर राष्ट्र के लिए कर्तव्य निभाते हुए वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है. उनका साहस और समर्पण हमें सदैव प्रेरित करेगा. इसके अलावा आतंकियों की तरफ से की गई फायरिंग में दो अन्य जवान घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है.

हाई-टेक निगरानी और विशेष बलों की मदद
ऑपरेशन की निगरानी जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख नलिन प्रभात और सेना के उत्तरी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा कर रहे हैं. आतंकियों को ढूंढने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि पैरा कमांडो भी सक्रिय रूप से इस अभियान में शामिल हैं. सर्च ऑपरेशन के शुरुआती चरण में ही आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिससे मुठभेड़ लंबी खिंच गई.

रणनीतिक चुनौतियां
अखाल क्षेत्र का घना जंगल और प्राकृतिक गुफाएं आतंकियों को छिपने और मूवमेंट बदलने का पर्याप्त अवसर देती हैं. यही वजह है कि ऑपरेशन कई दिनों से चल रहा है. सुरक्षाबलों ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है ताकि आतंकियों के भागने की संभावना न रहे.

ये भी पढ़ें: बिहार SIR पर सुनवाई से पहले चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, कहा- 'बिना नोटिस किसी का भी नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटेगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget