एक्सप्लोरर

पुलवामा जैसे हमले की साजिश रच रहा पाक, खुफिया एजेंसियों ने किया खुलासा

खुफिया एजेंसियों ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान एक बार फिर पुलवामा जैसे हमलों की साजिश रच रहा है. ये खुलासा पाक में बैठे जैश ए मोहम्मद के लॉन्चिंग कमांडर की बातचीत के बाद किया गया.

नई दिल्ली: भारत की खुफिया एजेंसी ने एक बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान एक बार फिर पुलवामा हमले जैसी साजिश रच रहा है. इस साजिश के तहत वो हाईवे पर ढाबा और पंचर जैसी दुकान खोलने की बाबत अपने लोगों से जानकारी मांग रहा है और यह भी पूछ रहा है कि इटंरनेट कनेक्शन कब तक पूरी तरह से बहाल हो जाएंगे. पाक की इस नापाक साजिश का खुलासा खुद जैश के लॉन्चिंग कंमाडर की बातचीत से हुआ है.

पिछले साल हुआ था पुलवामा अटैक

पिछले साल 14 फरवरी को हुआ पुलवामा मे आतंकी हमला हुआ था, जिसमें चालीस से अधिक सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए थे. पुलवामा में हुए बड़े आंतकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी और उसके असली साजिशकर्ता अभी भी पाकिस्तान मे मौजूद हैं. इन्हीं साजिशकर्ताओं ने पुलवामा जैसी आतंकी हमले की साजिश एक बार फिर से रचनी शुरू कर दी है और उनके निशाने पर सुरक्षाबलों के कैंप हैं.

जैश ए मोहम्मद के लॉन्चिंग कमांडर ने गुर्गों से किया संपर्क

पाकिस्तान की इस साजिश का खुफिया एजेंसियों को तब पता चला जब पाकिस्तान में बैठे जैश के एक लॉन्चिंग कंमाडर ने भारत में बैठे अपने गुर्गो से संबंध स्थापित किया और उनसे वो जानकारी मांगी जिसने खुफिया एजेंसियों के कान खडे़ कर दिए. इसके बाद पंचर वाली साजिश का खुलासा हुआ.

बातचीत से हुआ शक

खुफिया एजेंसियों ने जब पाकिस्तान में बैठे लॉन्चिग कमांडर अब्दुल मन्नान उर्फ डॉक्टर की बातचीत सुनी. उस बातचीत से साफ जाहिर होता था कि आतंकवादियों की निगाहें कहीं और निशाना कहीं और पर है. इस बातचीत में शामिल था कि "कठुआ सांबा रोड पर पंक्चर की दुकान..ढाबा या चाय की दुकान खुल सकती है. ऐसी दुकान जिसपर युद्ध करने लायक सामान भी एकत्र किया जा सके. ऐसी दुकान जिसपर बैठे आंतकी हाइवे पर आने जाने वाले सुरक्षाबलों की बाबत सूचना दे सकें. एनएच 44 और जम्मू कश्मीर हाईवे मौसम के चलते खुला है या बंद इसकी जानकारी दे सकें."

मन्नान ने बातचीत में ये भी पूछा कि इंटरनेट कनेक्शन कब तक पूरी तरह से बहाल हो जाएंगे. डोडा के आसपास मौजूद हिजबुल मुजाहिदीन के आंतकियों की जानकारी भी मांगी. सेना के महत्वपूर्ण मिलिट्री स्टेशन के बारे में जानकारी मांगी.

पुलवामा हमले से पहले भी मिले थे ऐसे ही इनपुट

खुफिया एजेंसी के एक आला अधिकारी ने इस बारे में कहा, "इस पूरी जानकारी मे पुलवामा जैसे आंतकी हमले की साजिश की बू आती है, क्योंकि पुलवामा हमले की जांच के दौरान भी इसी तरह से सुरक्षा बल के कॉनवॉय की सटीक जानकारी आतंकियों के पास थी, और उसी के तहत उन्होंने रास्ते मे विस्फोटक इकट्ठा कर कार्रवाई को अंजाम दिया था."

सुरक्षा से जुडे़ एक आला अधिकारी ने बताया, "दरअसल एनएच 44 कठुआ सांबा से हो कर गुजरता है. यह रोड कई जगहों पर एलओसी से मात्र कुछ किलोमीटर की दूरी पर है. साथ ही इस इलाके में कई दरियाई नाले भी हैं, और ऐसे गहन रास्ते भी जिनके जरिए आंतकी भारतीय सीमा मे प्रवेश कर सकते हैं. साथ ही हाईवे के किनारे पंचर की दुकान या ढाबा मिलना एक आम बात है. इसी बात का फायदा आंतकी संगठन उठाने की सोच रहे हैं.''

किसी भी आंतकी हमले के लिए लोकल सपोर्ट, विस्फोटक और पैसा जरूरी होता है. लिहाजा पैसा आईएसआई दे रही है और गहन रास्तों के जरिए विस्फोटक और आंतकी आ सकते हैं. साथ ही अगर स्थानीय सपोर्ट मिल जाए तो उन्हें अपना काम करने मे आसानी रहती है. इस खुलासे के बाद खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने इस साजिश को नाकाम करने के लिए अपनी कमर कस ली है.

ये भी पढ़ें

भारत की रिपोर्ट से पाक की टेंशन बढ़ी, बम प्रूफ घर में रह रहा है मोस्ट वांटेड मसूद अजहर जामिया हिंसा: क्राइम ब्रांच ने फाइल की चार्जशीट, शरजील इमाम का नाम भी शामिल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget