एक्सप्लोरर

जामिया हिंसा: क्राइम ब्रांच ने फाइल की चार्जशीट, शरजील इमाम का नाम भी शामिल

जामिया हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साकेत कोर्ट में चार्जशीट फाइल कर दी है. इस मामले में पुलिस ने शरजील इमाम को भी आरोपी बनाया है.

नई दिल्ली: जामिया हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साकेत कोर्ट में चार्जशीट फाइल कर दी है. पुलिस ने हिंसा के इस मामले में 17 लोगों को आरोपी बनाया है. जिसमें से 9 न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के हैं और 8 जामिया के हैं. ये सभी के सभी लोकल लोग हैं. अभी तक की जांच में जामिया के किसी भी छात्र के सामने होने की बात सामने नहीं आई है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी चल रही है. बड़ी बात यह है कि भड़काऊ भाषण के आरोपी शरजील इमाम का नाम भी चार्जशीट में शामिल किया गया है.

जामिया हिंसा की जांच के दौरान पुलिस ने 100 से ज्यादा चश्मदीदों को गवाह बनाया है. पुलिस इलाके की तमाम सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर को खंगाला गया है. चार्जशीट में शरजील इमाम का नाम दंगों को भड़काने के लिए शामिल किया गया है. पुलिस इस मामले में अब और भी लोगों की तस्वीरें जारी करेगी. इस हिंसा में 95 लोग घायल हुए थे. जिनमें से 47 पुलिसकर्मी है. हिंसा में 6 बसें और 3 निजी वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया था. चार्जशीट में क्राइम ब्रांच ने PFI का भी जिक्र किया है. अब क्राइम ब्रांच की टीम PFI के रोल की भी जांच कर रही है.

इस मामले में क्राइम ब्रांच ने शरजील इमाम को भी गिरफ्तार किया था और उसकी 1 दिन की रिमांड ली थी. उससे पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे अब 3 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस मामले में पुलिस ने 2 FIR दर्ज की थी. एक जामिया पुलिस स्टेशन में और एक NFC पुलिस स्टेशन में. चार्जशीट इन धाराओं में फाइल की गई है, 307, 147, 148, 149, 186 353, 332, 427, 333, 120B और 25/27 आर्म्स एक्ट. क्राइम ब्रांच के अधिकारियों का कहना है जांच अभी जारी है.

ये भी पढ़ें-

राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक कल दिल्ली में, औपचारिक तौर पर शुरू होगी मंदिर निर्माण की चर्चा

खुशखबरी! भारत बना दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget