एक्सप्लोरर

Pragya Thakur: कर्नाटक में ‘भड़काऊ भाषण’ को लेकर BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

Pragya Thakur Speech: शिवमोगा में एक हिंदू-समर्थक संगठन की ओर से आयोजित एक सम्मेलन में प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तरफ से कथित रूप से “भड़काऊ भाषण” दिए जाने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.

Pragya Singh Thakur Controversial Statement: तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता और एक राजनीतिक विश्लेषक ने बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. शिवमोगा में हाल ही में एक हिंदू-समर्थक संगठन की ओर से आयोजित एक सम्मेलन में प्रज्ञा सिंह ठाकुर के शामिल होने और उनकी तरफ से कथित रूप से “भड़काऊ भाषण” दिए जाने को लेकर पुलिस में यह शिकायत दर्ज कराई गई है. टीएमसी के प्रवक्ता साकेत गोखले और राजनीतिक विशेषज्ञ तहसीन पूनावाला ने शिवमोगा के सांसद जीके मिथुन कुमार सहित ठाकुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इसकी जानकारी दोनों ने अलग-अलग ट्वीट करके दी है.

क्या कहा टीएमसी लीडर गोखले ने?

गोखले ने इस संबंध में ट्विटर पर लिखा, ''बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर की तरफ से 25 दिसंबर को दिए गए सांप्रदायिक और “भड़काऊ भाषण” के संबंध में आज सुबह कर्नाटक पुलिस और शिवमोगा के पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत दर्ज कराई.'' गोखले ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि ठाकुर की रविवार को कार्यक्रम में की गई टिप्पणियों को विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच सांप्रदायिक अशांति भड़काने और धर्म के आधार पर विभिन्न समुदायों के बीच दुर्भावना पैदा करने के लिए तैयार किया गया था.

क्या कहा तहसीन पूनावाला ने?

वहीं, पूनावाला ने अपनी शिकायत में, ठाकुर पर कार्यक्रम में “अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ अत्यधिक निंदनीय और अपमानजनक भाषण” देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया और बाद में उनके कार्यालय ने उन्हें फोन किया और आधिकारिक ट्वीट अकाउंट पर ट्वीट कर शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की.

क्या कहा था प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने?

मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा था कि हिंदुओं को उन पर और उनकी गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है. यहां तक ​​कि उन्होंने हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या के बारे में भी बात की थी. उन्होंने शिवमोगा कार्यक्रम में यह भी कहा था समुदाय (हिंदू समुदाय) आत्मरक्षा के लिए ‘‘अपने घरों में धारदार चाकू’’ रखे.

ये भी पढ़ें

COVID In China: 'चीन में कॉकटेल ऑफ वायरस, इसी ने मचाई तबाही', बोले कोविड पैनल के चीफ डॉक्टर एनके अरोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC से सरकारी विभाग के कर्मचारियों को राहत, रहेंगे लेबर एक्ट के दायरे में
SC से सरकारी विभाग के कर्मचारियों को राहत, रहेंगे लेबर एक्ट के दायरे में
मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget