एक्सप्लोरर

Bandipora Encounter: जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के बांदीपुरा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया. वहीं दो बचे आतंकियों की तलाश जारी है. मारे गए आतंकी के पास से एक एके-47 राइफल, 3 मैग्जीन बरामद हुई हैं. 

Bandipora Encounter: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग और बांदीपुरा जिलों में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बांदीपुरा में सालिंदर के जंगल में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया.

घटनास्थल से एक एके राइफल, तीन मैगजीन बरामद की गई है. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि मारा गया आतंकी हाल ही में आतंकी संगठन में शामिल हुआ था. पुलिस ने बताया कि अनंतनाग जिले के बिजबेहरा क्षेत्र के मरहामा में ऐसी ही दूसरी मुठभेड़ हो रही है.

इससे पहले मंगलवार को सुरक्षाबलों ने अनंतनाग जिले के दूरू इलाके के क्रीरी में हुई एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी को मार गिराया था. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने कहा कि दो आतंकवादियों के सफाए के साथ, श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग और अमरनाथ यात्रा के लिए एक आसन्न खतरा दूर हो गया है.

पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान हलसीदार दोरू के निवासी आरिफ हुसैन भट और कुलगाम के निवासी सुहैल अहमद लोन के रूप में हुई है.

कब शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा ?
आपको बता दें कि सुरक्षाबल लगातार वादी में आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और उनको लगातार सफलता भी मिल रही है. यही नहीं ये सफलता इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि 30 जून से वादी में अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है.

Heroin Seized in Delhi: राजधानी दिल्ली में पकड़ी गई ड्रग्स की बड़ी खेप, 434 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

Sedition Law: 162 साल पुराने राजद्रोह कानून पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे, सुनवाई के दौरान किसने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में पेपर लीक पर बोली सरकार- '2 महीने में जांच, 5 में फैसला'
LIVE: लोकसभा में पेपर लीक पर बोली सरकार- '2 महीने में जांच, 5 में फैसला'
छात्रों का प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश
छात्रों का प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रधान के इस्तीफे से पहले मंत्रालय बदलने का ऑफर! CJP ने किया था इनकार?
प्रधान के इस्तीफे से पहले मंत्रालय बदलने का ऑफर! CJP ने किया था इनकार?

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget