एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: राजौरी में उरी जैसा बड़ा आतंकी हमला नाकाम, सेना कैंप में घुस रहे 2 आतंकी ढेर, 3 जवान शहीद

Rajouri Encounter: स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षाबलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है. उरी की तर्ज पर परगल सेना कैंप में घुस रहे दो आतंकवादी ढेर कर दिए गए. तीन जवान भी शहीद हुए हैं.

Terrorists Killed in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के राजौरी (Rajouri) में भारतीय सेना (Indian Army) के जवानों ने दो आतंकवादियों (Terrorists) को मार गिराया है. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हुए हैं वहीं, पांच जवान घायल बताए जा रहे हैं. दोनों मारे गए आतंकियों को आत्मघाती हमलावर बताया जा रहा है. आतंकी राजौरी में आर्मी के कैंप में घुसने की कोशिश कर रहे थे. राजौरी में 25 किलोमीटर दूर सेना की एक कंपनी के ऑपरेटिंग बेस पर आत्मघाती हमला किया गया, जिसे नाकाम करते हुए भारतीय सेना ने जबरदस्त जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकियो को ढेर कर दिया. भारतीय सेना ने कहा है कि आतंकियों के खिलाफ यह ऑपरेशन पूरा हुआ.

इससे पहले जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया, ''राजौरी के दरहाल इलाके परगल स्थित सेना कैंप की बाड़ किसी ने पार करने की कोशिश की थी, इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं. दारहल थाने से छह किलोमीटर दूर तक अतिरिक्त दल भेजे गए हैं. दो आतंकवादी मारे गए और सेना के दो जवान घायल हुए हैं.'' 

आतंकी संगठन स्वतंत्रता दिवस से पहले लगातार देश को दहलाने के लिए किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. खुफिया एजेंसियां चौकन्नी हैं और भारतीय सुरक्षा बल डटकर आतंकियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं. राजौरी में सेना के कैंप में आतंकी घुसपैठ की कोशिश उरी हमले की याद दिलाती है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद इस विपक्षी नेता से बोले तेजस्वी- ‘थैंक्स ब्रदर’, जानिए क्या हैं इसके मायने

बता दें कि इसी तर्ज पर आतंकियों ने 18 सितंबर 2016 को जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय में घुसकर सो रहे भारतीय जवानों पर हमला कर दिया था. आतंकियों ने सो रहे जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी और 17 हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया था. इस आतंकी हमले में सेना के 16 जवान शहीद हो गए थे. आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के बताए गए थे. करीब छह घंटे तक चली मुठभेड़ में भारतीय सेना ने चारों आतंकियों को ढेर कर दिया था. 20 वर्षों में भारतीय सेना पर हुआ यह सबसे बड़ा हमला था. इसके दस दिन बाद भारतीय सेना ने 28-29 सितंबर की दरमियानी रात को पूरी योजना के साथ पीओके में तीन किलोमीटर अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों के ठिकाने तबाह कर दिए थे.

यह भी पढ़ें- चुनाव में मुफ्त की योजनाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, फ्री पॉलिटिक्स पर PM मोदी और CM केजरीवाल में जुबानी जंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget