एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Delimitation: परिसीमन आयोग ने जारी की अंतिम रिपोर्ट, किसने क्या कहा ?

Jammu Kashmir Delimitation: जम्मू कश्मीर में परिसीमन में लगे तीन सदस्यीय आयोग ने गुरुवार को अपने अंतिम आदेश में कश्मीर के लिए 47 विधानसभा क्षेत्र और जम्मू के लिए 43 क्षेत्र चिन्हित किए हैं.

Jammu Kashmir Delimitation: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन पर अंतिम रिपोर्ट जारी किए जाने के बाद इस पर सियासत तेज हो गई है. जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने परिसीमन आयोग को बीजेपी का विस्तार बताया है. तो वहीं नेशनल और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस इस रिपोर्ट को लेकर आपस में ही भिड़ गईं.

नेशनल कॉन्फ्रेंस (Jammu Kashmir National Conference) ने गुरुवार को कहा कि वह जम्मू कश्मीर में हर विधानसभा क्षेत्र पर परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के असर का अध्ययन कर रही है. पार्टी ने यह भी कहा कि जब भी केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव होंगे, मतदाता बीजेपी और उसके झूठे चेहरों को सजा देंगे.

हालांकि बीजेपी की सहयोगी माने जाने वाली सज्जाद गनी लोन की पीपल्स कॉन्फ्रेंस (Jammu And Kashmir People’s Conference) ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पर आरोप लगाया कि आयोग के विचार-विमर्श में उसके सांसदों ने भाग लिया था और इस तरह उसने परिसीमन की कवायद को अपनी स्वीकृति दी.

कब जारी की गई अधिसूचना ?

जम्मू कश्मीर में परिसीमन की कवायद में लगे तीन सदस्यीय आयोग ने गुरुवार को अपने अंतिम आदेश में 47 विधानसभा क्षेत्र कश्मीर के लिए और 43 जम्मू के लिए चिह्नित किये. आयोग का दो साल का कार्यकाल कल ही समाप्त होने वाला है. सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाले आयोग ने जम्मू को छह अतिरिक्त सीटें और कश्मीर को एक और सीटें देने वाले अंतिम आदेश पर हस्ताक्षर किये जिसके बाद इसकी राजपत्रित अधिसूचना जारी की गयी. 

परिसीमन पर क्या बोली नेशनल कॉन्फ्रेंस ?

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने ट्वीट किया, ‘‘हमने परिसीमन आयोग की अंतिम सिफारिशें देखी हैं. हम प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए इन सिफारिशों के प्रभावों का अध्ययन कर रहे हैं.’’ पार्टी ने कहा, ‘‘राजनीति से प्रेरित कितना भी परिसीमन क्यों न कर दिया जाए लेकिन इससे जमीनी सचाई नहीं बदलने वाली, जो यह है कि जब भी चुनाव होंगे तब मतदाता बीजेपी और इसके सहयोगी दलों को नहीं बख्शेंगे, उन्होंने बीते चार साल में जम्मू-कश्मीर में जो किया है उसके लिए मतदाता उन्हें दंडित करेंगे.’’

हालांकि पीपल्स कॉन्फ्रेंस ने कहा कि परिसीमन की रिपोर्ट पहले का दोहराव ही है. उसने नेशनल कॉन्फ्रेंस पर आरोप लगाया कि परिसीमन की कार्रवाई को उसने हमेशा अच्छा ही माना है. उसने कहा कि बीते छह दशक में जम्मू-कश्मीर विधानसभा की सीटों में कश्मीर की हिस्सेदारी 43 से बढ़ाकर 47 कर दी गई जबकि जम्मू का प्रतिनिधित्व 30 से बढ़कर 43 हो गया. पार्टी ने पूछा कि 1947 के बाद से कश्मीरी लोगों के अधिकारों को सुनियोजित तरीके से छीनने के लिए कौन जिम्मेदार है.

Loudspeaker Row: 'बिना माफी मांगे, अयोध्या में नो एंट्री', राज ठाकरे को बीजेपी सांसद की धमकी

Jammu And Kashmir: आंतकियों के हाथ लगी स्टील बुलेट और थर्मल इमेजिंग डिवाइस, सेना ने निपटने के लिए की है ये तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नक्सल-मुक्त होने पर राष्ट्रपति ने दी छत्तीसगढ़ को बधाई, कहा- 'विकास की नई राह...'
नक्सल-मुक्त होने पर राष्ट्रपति ने दी छत्तीसगढ़ को बधाई, कहा- 'विकास की नई राह...'
फर्जी कॉल सेंटरों के जरिए UK के नागरिकों से ठगे 7 करोड़ रुपये, ED ने कुर्क की संपत्ति
फर्जी कॉल सेंटरों के जरिए UK के नागरिकों से ठगे 7 करोड़ रुपये, ED ने कुर्क की संपत्ति

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget