एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: कश्मीर में नए सिरे से आतंकवाद के खिलाफ अभियान जारी, बीते 96 घंटों में मारे गए 5 आतंकी

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई. जानकारी के मुताबिक सेना को एक एके 47 राइफल और अन्य चीजें बरामद हुए हैं.

Jammu-Kashmir: जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों का सफाया करने लिए भारतीय सेना और अन्य सैन्यबल लगातार अभियान चला रहे हैं. इस बीच जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने उत्तरी बारामूला जिले के करहामा कुंजर इलाके में शनिवार (6 मई) को हुई मुठभेड़ में लश्कर के एक और आतंकवादी को मार गिराया है. जिले के वनिगम पयीन इलाके में शुक्रवार (5 मई) को भी मुठभेड़ हुई थी तब लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए थे. 

इलाके के एसएसपी बारामूला, आमोद नागपुरे ने कहा कि करहामा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. उन्होंने बताया कि घेरा डाले जाने के तुरंत बाद गोलाबारी शुरू हो गई जिसमें एक आतंकवादी मारा गया. एसएसपी ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान यारहोल बाबापोरा कुलगाम निवासी आबिद वानी के रूप में हुई है.

पांच आतंकवादियों को मार गिराया
पुलिस ने कहा कि वानी आतंकी संगठन लश्कर से जुड़ा था. उन्होंने बताया कि आतंकवादी के पास से एक एके 47 राइफल बरामद और कुछ आपात्तिजनक सामग्री मिली थी. जानकारी के मुताबिक यह पिछले 96 घंटों में उत्तरी कश्मीर में यह तीसरी बार गोलीबारी हुई है, जिसमें सुरक्षाबलों ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया है.

22-24 मई को श्रीनगर में जी 20 की बैठक से पहले संभावित हमले की विशेष सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने कश्मीर घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिया है. इसके अलावा प्रतिनिधि बारामूला जिले के गुलमर्ग का भी दौरा कर रहे हैं, जहां पिछली दो मुठभेड़ हुई हैं. एसएसपी बारामूला आमोद ने कहा, "हमने जी20 बैठक से पहले सुरक्षा अभियान तेज कर दिया है और यह सुनिश्चित करेंगे कि बैठक सुरक्षित माहौल में हो.

यह भी पढ़ें

Karnataka Election: बजरंग दल पर बैन बना मुद्दा, कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार बोले- प्रतिबंध लगाना केंद्र सरकार का अधिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget