एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Election: BJP ने पहले उतारे 44 उम्मीदवार, फिर वापस ली लिस्ट, अब सामने आए 'स्पेशल-15'

Jammu-Kashmir Assembly Election: जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद पहली बार विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. बीजेपी ने भी सोमवार (26 अगस्त) सुबह पहली लिस्ट जारी की, लेकिन कुछ देर बाद इसे वापस ले लिया गया.

BJP Withdraws Candidates List: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार (26 अगस्त) को उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है. इसमें पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. नई लिस्ट को ऐसे समय पर जारी किया गया है, जब सुबह में बीजेपी ने 44 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी. हालांकि, महज दो घंटे के भीतर ही इस लिस्ट को वापस ले लिया गया. इसके बाद कहा गया कि लिस्ट में सुधार के साथ इसे फिर से जारी किया जाएगा. 

दरअसल, बीजेपी की पहली लिस्ट सुबह करीब 10 बजे जारी की गई, जिसके बाद दोपहर 12 बजे इसे वापस लेने का फैसला किया. पार्टी की तरफ से बदलाव के साथ नई लिस्ट जारी करने की जानकारी दी गई. इस तरह महज 2 घंटे के भीतर ही लिस्ट को वापस लिया गया. फिर करीब आधे घंटे के बाद नई लिस्ट को जारी हुई, जिसमें 15 उम्मीदवारों के नाम हैं. पहले जो लिस्ट जारी हुई थी, उसमें तीन चरणों के लिए 44 प्रत्याशियों के नाम थे. नई लिस्ट में सिर्फ पहले चरण के लिए 15 उम्मीदवारों के नाम हैं. 

8 मुस्लिम प्रत्याशियों को बीजेपी ने दिया टिकट

बीजेपी की जिस 15 उम्मीदवारों वाली नई लिस्ट को जारी किया गया है, उसमें 8 मुस्लिम प्रत्याशियों को भी टिकट दिया गया है. जिन सीटों पर ये मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, वो ज्यादातर कश्मीर घाटी में मौजूद हैं. इंजीनियर सैयद शौकत मयूर अंद्राबी, अर्शीद भट्ट, जावेद अहमद कादरी, मोम्मद रफीक वानी, अधिवक्ता सैयद वजाहत, सोफी यूसुफ, तारीक कीन और सलीम भट्ट को अलग-अलग सीटों को टिकट दिया गया है.

बीजेपी ने किसे कहां से टिकट दिया?

  सीट का नाम उम्मीदवार का नाम
1. पाम्पोर इंजी. सैयद शौकत गयूर अंद्राबी
2. राजपोरा अर्शीद भट्ट
3. शोपियां जावेद अहमद कादरी
4. अनंतनाग पश्चिम मोहम्मद रफीक वानी
5. अनंतनाग अधिवक्ता सैयद वजाहत
6. श्रीगुफवाड़ा बिजबेहरा सोफी यूसुफ
7. शानगुस अनंतनाग पूर्व वीर सराफ
8. इंदरवल तारीक कीन
9. किश्तवाड़ शगुन परिहार
10. पाडेर-नागसेनी सुनील शर्मा
11. भदरवाह दलीप सिंह परिहार
12. डोडा गजय सिंह राणा
13. डोडा पश्चिम शक्ति राज परिहार
14. रामबाण राकेश ठाकुर
15. बनिहाल सलीम भट्ट

बीजेपी की पहली लिस्ट में क्या खास बात थी? 

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए जारी हुई पहली लिस्ट में 44 उम्मीदवारों को टिकट दिए गए थे. इसमें 14 मुस्लिम उम्मीदवार भी शामिल थे. हालांकि, लिस्ट में सबसे चौंकाने वाली बात ये थी कि इसमें दो पूर्व उपमुख्यमंत्रियों निर्मल सिंह और कविंद्र गुप्ता का नाम नहीं था. इन दोनों के टिकट काट दिए गए थे. जम्मू की गांधीनगर सीट से पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता का टिकट कटा था. ठीक ऐसे ही जम्मू की बिलावर सीट से निर्मल सिंह को भी टिकट नहीं दिया था. 

वहीं, पहली लिस्ट में 2 नवंबर 2018 को जम्मू के किश्तवाड़ में आतंकियों द्वारा मारे गए अजीत परिहार और उनके भाई दिलीप परिहार के घर से शगुन परिहार को टिकट दिया गया था. लिस्ट के मुताबिक, शगुन परिहार किश्तवाड़ चुनाव लड़ने वाली थीं. नई लिस्ट में उनकी सीट को बरकरार रखा गया है. जम्मू की नगरोटा सीट से केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह के भाई और नेशनल कांफ्रेंस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए देवेंद्र सिंह राणा को टिकट दिया गया था. 

यह भी पढ़ें: BJP में जाएंगे हेमंत सोरेन? चंपाई सोरेन को भी हिमंत बिस्वा सरमा का ऑफर, JDU-LJP से गठबंधन पर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget