एक्सप्लोरर

Anantnag Encounter Update: अनंतनाग में चौथे दिन भी मुठभेड़ जारी, आतंकियों के खिलाफ रॉकेट लॉन्चर से बम बरसा रही सेना

Anantnag Update: सेना ने कहा है कि अनंतनाग के जंगलों में पहाड़ियों पर 2-3 आतंकियों को घेर लिया गया है. इन्हें हर हाल में पकड़ा जाएगा.

Anantnag Encounter Continued: कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के खिलाफ इंडियन आर्मी एक्शन में है. यहां के कोकरनाग में आतंकियों से मुठभेड़ लगातार चौथे दिन शनिवार (16 सितंबर) को भी जारी है. सूत्रों ने बताया कि कोकेरनाग के जंगलों में मौजूद पहाड़ियों पर 2-3 आतंकी छिपे हुए हैं, जिन्हें इंडियन आर्मी ने घेर लिया है. ऑपरेशन को जल्द खत्म करने के लिए इन पर रॉकेट लॉन्चर और अन्य भारी हथियारों से हमले किए जा रहे हैं. पहाड़ पर आतंकियों को मार गिराने के लिए इंडियन आर्मी ड्रोन से बम बरसा रही है. रॉकेट लॉन्चर से भी बमबारी का एक वीडियो सामने आया है.

कश्मीर पुलिस ने दी बड़ी अपडेट
कश्मीर के एडीजीपी ने इस ऑपरेशन पर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, स्पेसिफिक इनपुट के आधार पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है. 2-3 आतंकवादी घिरे हुए हैं, जिन्हें जल्द पकड़ा जाएगा.

बुधवार को शहीद हुए थे तीन अधिकारी

बुधवार (13 सितंबर) को अनंतनाग एनकाउंटर में सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के कुल तीन अधिकारी शहीद हुए थे. इनमें 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग आफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धानोक और डीएसपी हुमायूं मुजम्मिल भट्ट शामिल थे. ऑपरेशन के दौरान एक जवान भी शहीद हुआ है. हालांकि उसकी विस्तृत जानकारी अभी नहीं दी गई है. 

सेना के सूत्रों ने बताया है कि ऑपरेशन को जल्द खत्म कर दिया जाएगा क्योंकि आतंकियों के पास मौजूद गोला बारूद खत्म हो गए हैं और केवल ऊंची जगह पर छिपे होने की वजह से सुरक्षा बलों से अभी तक बचे रहने में सफल रहे हैं. मुठभेड़ वाली क्षेत्र को चारों तरफ से घेर कर रखा गया है और आम लोगों को उस तरफ आने जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है. लोगों ने मुठभेड़ के दौरान धमाकों की आवाज सुनी है.

पाकिस्तान में बनी आतंकी हमले की प्लानिंग

कश्मीर में इस आतंकी वारदात के पीछे पाकिस्तान की साजिश का खुलासा हो चुका है. क्रॉस बॉर्डर कॉल इंटरसेप्ट से पता चला है कि आतंकवादियों की घुसपैठ और हमले की योजना सीमा पार से बनाई जा रही थी. भारत की अध्यक्षता में G20 के सफल आयोजन से पाक आर्मी बौखलाई हुई है. इसके अलावा तीन जगहों पर पाकिस्तानी आर्मी पर तालिबानी आतंकियों के हमले से ध्यान भटकाने के लिए कश्मीर में इस हमले की साजिश रची गई है. मंगलवार और बुधवार की रात अनंतनाग में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद से ही सेना ने यह सर्च ऑपरेशन शुरू किया है.

यह भी पढ़े: अनंतनाग में जारी सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, घिरे हैं 2 से 3 आतंकी, शहीदों को दी गई अंतिम विदाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget