एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: पिछले 7 महीने में मारे गए 102 आतंकी, टूटा 7 साल का रिकॉर्ड

आखिरी बार साल 2010 में जनवरी से जुलाई के बीच 156 आतंकी मारे गए थे. एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक इस साल इतने आतंकियों को ढेर करने में मिली कामयाबी की वजह सेना की खास रणनीति है.

जम्मू कश्मीर: कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. पिछले सात महीने में सेना ने 100 से ज्यादा आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया है. सात साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि पहले सात महीने के भीतर 102 आतंकी मारे जा चुके हैं. आज ही दक्षिण कश्मीर के त्राल में तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर किया है.

196 दिन में मारे गए 102 आतंकी सात महीने में इतने आतंकी मारे गए हैं कि पिछले सात सालों का रिकॉर्ड टूट गया है. 196 दिन के अंदर 102 आतंकियों का कश्मीर घाटी से खात्मा किया जा चुका है. कश्मीर में पाकिस्तान के पाले पोसे आतंक का फन कुचलने के लिए पिछले सात महीने में जो कुछ हुआ वो पिछले सात साल में नहीं हो पाया था. पुलवामा जिले के त्राल में जंगलों के भीतर कई आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. सुरक्षाबलों ने इस जगह को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरु किया तो त्राल में आतंकियों की तरफ से की गई फायरिंग के बाद एनकाउंटर शुरू हो गया.  तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया. मारे गए तीन आतंकियों में से दो स्थानीय और एक पाकिस्तान का बताया जा रहा है.

बडगाम में 10 जुलाई को मारे गए थे 3 आतंकी 10 जुलाई की शाम को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद सेना ने चौतरफा सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है. इससे पहले मंगलवार को बडगाम में सेना ने तीन आतंकियों को सर्च ऑपरेशन के बाद शुरु हुए एनकाउंटर में मार गिराया था. जानकारी मिली है कि अब तक इस साल 102 आतंकियों को ढेर किया जा चुका है. ये पिछले सात साल में पहले सात महीनों के भीतर आतंकियों को मारे जाने का सबसे बड़ा आंकड़ा है.

साल 2010 मेें मारे गए थे 156 आतंकी आखिरी बार साल 2010 में जनवरी से जुलाई के बीच 156 आतंकी मारे गए थे. एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक इस साल इतने आतंकियों को ढेर करने में मिली कामयाबी की वजह सेना की खास रणनीति है. जिसमें आतंकियों की हिट लिस्ट बनाकर खोजो और मारो अभियान चल रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
चीन-रूस से तनातनी, जापान की सेना मिसाइल लॉन्च की ट्रेनिंग के लिए आएगी भारत
चीन-रूस से तनातनी, जापान की सेना मिसाइल लॉन्च की ट्रेनिंग के लिए आएगी भारत

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget