एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: ट्रांसपोर्टर्स ने 10 जून तक टाली हड़ताल, 50 फीसदी तक किराया बढ़ाए जाने की कर रहे मांग

जम्मू-कश्मीर के ट्रांसपोर्टर यात्री किराए को 50 प्रतिशत बढ़ाने और वित्तीय पैकेज की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे.फिलहाल उन्होंने अपनी हड़ताल को 10 जून तक के लिए टाल दिया है.

जम्मू: यात्री किराए को 50 प्रतिशत बढ़ाने और वित्तीय पैकेज की मांग कर रहे जम्मू-कश्मीर के ट्रांसपोर्टरों ने अपनी हड़ताल 10 जून तक टाल दी है. गुरुवार को सरकार और ट्रांसपोर्टरों के बीच चली बैठक में यह फैसला लिया गया. यात्री किराए को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने, बैंक से लिए गए कर्ज पर ब्याज की माफी समेत आर्थिक पैकेज की मांग कर रहे जम्मू कश्मीर के ट्रांसपोर्टरों और सरकार के बीच टकराव की स्थिति खत्म हो गई है.

गुरूवार को प्रशासन और ट्रांसपोर्टरों के बीच वार्ता का पहला दौर सफल रहा. परिवहन विभाग, डीएम जम्मू और ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बीच चली बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने बताया कि उत्तराखंड और हरियाणा सहित अन्य राज्यों में यात्री वाहनों को सड़कों पर यात्री किराए में बढ़ोतरी करने के बाद दौड़ाने की अनुमति दी गई है. लेकिन, प्रदेश के ट्रांसपोर्टरों को 2 महीने से भी अधिक समय से वाहन नहीं चलाने दिए जा रहे हैं. जिसके चलते उन्हें करोड़ों का नुकसान हुआ है.

जम्मू कश्मीर में करीब सत्तर हजार कमर्शियल वाहन हैं जो लॉकडाउन के चलते पिछले 2 महीनों से सड़कों पर नहीं उतरे हैं. केंद्र सरकार की तरफ से जारी राहत पैकेज मैं ट्रांसपोर्टरों का जिक्र न होने से नाराज जम्मू कश्मीर के इन ट्रांसपोर्टरों ने सरकार से मांग की कि उन्हें भी वित्तीय मदद की जाए. ट्रांसपोर्ट और सरकार के बीच वार्ता का दूसरा दौर 10 जून को होगा और इसमें सरकार की ओर से मिलने वाले दिशानिर्देशों को सार्वजनिक किया जाएगा.

फिलहाल ऑल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने 10 जून तक अपना आंदोलन वापस लेने का भी ऐलान किया है.

यह भी पढ़ेंः

मजदूरों के पलायन पर सुप्रीम कोर्ट के जज ने जताई चिंता, कहा- इससे गरीबी और असमानता बढ़ेगी

आख़िर क्या हो लड़कियों की शादी की उम्र? मोदी सरकार ने किया टास्क फोर्स का गठन, जया जेटली होंगी अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget