एक्सप्लोरर

शिक्षक दंपति को शादी के दिन किया बर्खास्त, कहां 'रोमांस' से छात्रों पर पड़ेगा असर

जम्मू कश्मीर के पहलगाम जिले के एक निजी स्कूल में काम करने वाले एक युगल को स्कूल प्रबंधन ने उनकी शादी के दिन बर्खास्त कर दिया है.

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पहलगाम जिले के एक निजी स्कूल में काम करने वाले एक युगल को स्कूल प्रबंधन ने उनकी शादी के दिन बर्खास्त कर दिया है. स्कूल प्रबंधन का दावा है कि उनका रोमांस छात्रों पर विपरीत असर डाल सकता है. पहलगाम के त्राल शहर के रहने वाले तारीक भट और सुमाया बशीर पम्पोर मुस्लिम एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की क्रमश: बाल एवं बालिका इकाई में कई सालों से काम कर रहे थे.

उन्होंने आरोप लगाया कि 30 नवम्बर को स्कूल प्रबंधन ने उनकी सेवा को मनमाने तरीके से समाप्त कर दिया. इसी दिन उनकी शादी थी. स्कूल के प्रधानाचार्य ने उनकी बर्खास्तगी पर टिप्पणी के लिए किए गए फोन कॉलों का जवाब नहीं दिया, जबकि स्कूल के अध्यक्ष बशीर मसूदी ने कहा कि दोनों को सेवा से मुक्त कर दिया गया क्योंकि दोनों शादी से पहले से ही ‘रोमांटिक रिलेशनशिप’ में थे.

मसूदी ने कहा, ‘वे रोमांस कर रहे थे और यह स्कूल के 2000 विद्यार्थियों और वहां काम करने वाले स्टाफ के 200 सदस्यों के लिए अच्छा नहीं है. यह विद्यार्थियों पर विपरीत असर डाल सकता है.’ अन्य सवालों पर उन्होंने संवाददाता को स्कूल जाकर इस बारे में प्रधानाचार्य से बात करने को कहा.

भट ने कहा कहा, ‘हमारी अरेंज मैरिज थी. कुछ महीने पहले हमारी मंगनी हुई थी और समूचा स्कूल प्रबंधन यह जानता था क्योंकि सुमाया ने मंगनी के बाद स्टाफ के सदस्यों को दावत दी थी.’ उन्होंने स्कूल प्रबंधन के ‘रोमांटिक रिश्लेशनशिप’ के दावे पर सवाल करते हुए पूछा कि अगर यह मामला था तो उन्हें पक्ष रखने का मौका क्यों नहीं दिया गया.

भट ने कहा, ‘हम दोनों ने शादी के लिए एक महीने पहले छुट्टी के लिए आवेदन किया था और स्कूल प्रबंधन ने छुट्टी को मंजूरी दी थी. अगर रोमांटिक रिलेशनशिप में थे तो उन्हें यह तब पता चला जब हमने शादी की योजना बताई?’ दंपति ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन उनकी छवि खराब कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget