जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया, हथियार भी किए बरामद
जम्मू के पुंछ जिले में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ कर हथियार बरामद किए हैं.

जम्मू: जम्मू के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ कर हथियार और गोला बारूद बरामद किया है. सुरक्षाबलों को यह कामयाबी एक जंगल में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली.
पुंछ पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, "गुरुवार को पुंछ पुलिस और सेना की 33 आरआर (रोमियो फोर्स) ने आतंकियों के इस पुराने ठिकाने का भंडाफोड़ कनाइयां इलाके में किया." पुंछ के एसएसपी रमेश अनग्राल के मुताबिक पुंछ पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने सेना के साथ मिल कर कनाइयां इलाके में एक तलाशी अभियान चलाया. इसी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को आतंकियों का एक पुराना ठिकाना मिला.

इस ठिकाने में तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को एक ऐके 47 राइफल, एक मैगजीन, चीन में बनी एक पिस्टल और एक पिस्टल राउंड मिला. पुंछ पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें
निलंबित DSP के साथ आतंकी कनेक्शन वाले एक और सदस्य को NIA ने किया गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा गया निर्भया के हत्यारों को मिली और मोहलत, दोषी विनय के वकील ने अब की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग















