एक्सप्लोरर

J&K: स्थानीय चुनावों को लेकर सियासत तेज, बीजेपी का आरोप- धारा 370 को फिर से लागू कराना चाहता है गुपकार डिक्लेरेशन

इस साल के अंत में जम्मू कश्मीर में स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में लग गए हैं.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के स्थानीय निकायों के चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामले में गुपकार के बयानों को आड़े हाथों लेते हुए बीजेपी ने कांग्रेस समेत पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस पर जमकर निशाना साधा है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि गुपकार डिक्लेरेशन का मुख्य मकसद जम्मू कश्मीर में 370 को फिर से लागू कराना है.

दरअसल, जम्मू कश्मीर में इस साल के अंत मे स्थानीय निकाय के चुनाव होने हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने अपने तरीके से जनता को आकर्षित करना चाहते हैं. यही कारण है कि महबूबा मुफ्ती, फारुख अब्दुल्ला ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का विरोध कर ऐसे लोगों की सहानुभूति लेने का प्रयास किया है जो लोग भले ही मुखरता के साथ 370 को हटाए जाने का विरोध न करते हों लेकिन अंदरखाने केंद्र सरकार के फैसले से इत्तेफाक नहीं रखते.

ठीक इसके उलट बीजेपी भी अपने राष्ट्रीय मूल्यों की लड़ाई को और धार देने में जुट गई है. बीजेपी अच्छी तरह से जानती है कि जम्मू कश्मीर में ऐसे लोगों की बड़ी तादाद है जो राष्ट्रवादी सोच के साथ हैं. साथ ही अलगाववाद और आतंक का विरोध करते हैं.

ऐसे लोगों को ध्यान में रखकर बीजेपी जम्मू कश्मीर में स्थानीय निकाय चुनाव के जरिए अपनी जमीन और मजबूत करना चाहती है. यही कारण है कि सोमवार को सुबह बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुपकार समेत राहुल गांधी को घेरा और दोपहर बाद खुद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सवाल खड़े कर दिए. उन्होंने कहा कि फारुख अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती चीन की मदद से दोबारा जम्मू- कश्मीर में 370 लागू कराना चाहते हैं. राहुल गांधी और सोनिया गांधी ये साफ करें कि वो 370 को हटाने के पक्ष में हैं या फिर उन लोगों के साथ जो 370 को फिर से जम्मू कश्मीर में लागू कराने की मुहिम चला रहे हैं.

शपथ के बाद पीएम मोदी ने CM नीतीश कुमार को दी बधाई, कही ये बात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, विपक्ष ने किया वॉकआउट
Live: राज्यसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, विपक्ष ने किया वॉकआउट
'जब तक सिस्टम नहीं बदलेगा, तब तक...' पेपर लीक बिल पास होने पर बोले राहुल गांधी
'जब तक सिस्टम नहीं बदलेगा, तब तक...' पेपर लीक बिल पास होने पर बोले राहुल गांधी
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
कावेरी मामले में कर्नाटक को झटका, तमिलनाडु को राहत, जानें पूरा विवाद
कावेरी मामले में कर्नाटक को झटका, तमिलनाडु को राहत, जानें पूरा विवाद

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget