एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: सरकार ने शराब पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगाई

जम्मू-कश्मीर सरकार ने शराब पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगाई है.अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के लिए ये कदम उठाया गया है.

जम्मू: लॉकडाउन के चलते अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर हुए नुकसान को पूरा करने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार ने शराब पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगा दी है. वही लॉकडाउन 4.0 के शुरू होते ही फिलहाल प्रदेश में शराब की दुकानों को खोलने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है. कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में पिछले 2 महीने से जम्मू में शराब की दुकानें बंद होने से प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपए का घाटा हुआ है. इस घाटे को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार ने शराब और बीयर पर एक्साइज ड्यूटी 50 प्रतिशत तक बढ़ा दी है. एक्साइज ड्यूटी में यह बढ़ोतरी बोतल पर अंकित मूल्य पर लागू होगी. इसका सीधा मतलब है कि प्रदेश में शराब की कीमतें 50 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं. प्रदेश के आबकारी विभाग की तरफ से जारी एक आदेश में रविवार को यह कहा गया कि सोमवार से जम्मू कश्मीर में शराब की कीमतें बढ़ जाएंगी. प्रदेश सरकार ने हालांकि अभी तक जम्मू कश्मीर में शराब की दुकानों को खोलने के लिए कोई आदेश जारी नहीं किया है, लेकिन आसार जताए जा रहे हैं कि अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश में शराब की दुकानें खोलने के लिए हरी झंडी दे दी जाएगी.आबकारी विभाग की मानें तो प्रदेश में शराब और बीयर की बिक्री से प्रतिदिन 3.5 करोड़ रुपए की आमदनी होती है. विभाग का मानना है कि जैसे ही प्रदेश में शराब की दुकानें खुलेगी तो शराब की बिक्री अधिक होगी जिससे सरकार को अधिकतम राजस्व मिलेगा और अब तक हुए नुकसान की थोड़ी सी भरपाई भी हो पाएगी. ये भी पढ़ें- प्रदेश सरकार ने जम्मू-कश्मीर स्टेट कॉपरेटिव बैंक का बोर्ड हटाया, चेयरमैन पर भ्रष्टाचार के आरोप Lockdown 4: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने प्रदेश में करीब 5000 उद्योगों को उत्पादन करने की अनुमति
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget