एक्सप्लोरर
जम्मू कश्मीर में हादसाः यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 11 लोगों की मौत
स्थानिय लोग भी राहत और बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है. बताया जा रहा है कि ड्राइवर का नियंत्रण बस से छूट गया जिसके बस सीधे खाई में जा गिरी.

जम्मू कश्मीर में सड़क दुर्घटना (फोटो- ANI)
जम्मू-कश्मीरः जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिले के मंडी तहसील में एक बस सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं. बस पुंछ जिले से लोरन के लिए जा रही थी. घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है. स्थानिय लोग भी राहत और बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है. बताया जा रहा है कि ड्राइवर का नियंत्रण बस से छूट गया जिसके बस सीधे खाई में जा गिरी.
मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है. हालांकि खबर लिखे जाने तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है. इससे पहले शुक्रवार को भी किश्तवाड़ में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी जब एक टैंकर खाई में गिर गया था. सर्जिकल स्ट्राइक करने वाली टीम में रहे रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा- इसे बढ़ा चढ़ाकर पेश करना ठीक नहीं#JammuAndKashmir: At least 11 dead after a bus skidded off the road and fell into a deep gorge in Plera in Mandi tehsil of Poonch district today, multiple injuries reported. The bus was heading towards Poonch from Loran. More details awaited. pic.twitter.com/nJylRzLDPI
— ANI (@ANI) 8 December 2018
और पढ़ें
Source: IOCL






















