Jammu and Kashmir: बसपा को एक और झटका! जम्मू-कश्मीर के महासचिव रविंदर सिंह नेशनल कांफ्रेंस में शामिल
Jammu and Kashmir: फारूक अब्दुल्ला ने कहा, रविंदर सिंह के पार्टी में शामिल होने से नेशनल कांफ्रेंस को जमीनी स्तर पर और मजबूत मिलेगी.

Jammu and Kashmir BSP: जम्मू-कश्मीर में बहुजन समाज पार्टी को झटका लगा है. यहां बसपा के जम्मू-कश्मीर महासचिव रविंदर सिंह ने पार्टी छोड़ दी और नेशनल कांफ्रेंस में शामिल हो गए. नेशनल कांफ्रेंस के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया, रविंदर सिंह ने पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की.
नेशनल कांफ्रेंस एक जन आंदोलन...
नेशनल कांफ्रेंस के प्रवक्ता ने बताया, रविंदर सिंह अपने दर्जनों समर्थकों के साथ में पार्टी में शामिल हो गए. रविंदर सिंह के पार्टी में शामिल होने के बाद स्वागत करते हुए, फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कांफ्रेंस को एक जन आंदोलन बताया. उन्होंने कहा, नेशनल कांफ्रेंस हमेशा जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के लोगों के न्याय के लिए खड़ी रही है और क्षेत्र के विकास और प्रगति के हमेशा प्रयासरत रही है.
नेशनल कांफ्रेंस को मजबूत मिलेगी- फारूक अब्दुल्ला
फारूक अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई कि रविंदर सिंह के पार्टी में शामिल होने से नेशनल कांफ्रेंस को जमीनी स्तर पर और मजबूत मिलेगी. उन्होंने कहा कि एक नेशनल कांफ्रेंस जम्मू-कश्मीर को शांति, प्रगति और विकास की ओर ले जाने के अलावा इस केंद्र शासित प्रदेश के सामने विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए महत्वपूर्ण है. वहीं, रविंदर सिंह ने समर्पण के साथ जम्मू और कश्मीर को एक शांतिपूर्ण और प्रगतिशील क्षेत्र में बदलने की बात कही और नेशनल कॉन्फ्रेंस के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.
यह भी पढ़ें:























