एक्सप्लोरर

Kashmir Encounter: आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज, पिछले 3 दिन में अमरीन भट के हत्यारों समेत 10 आतंकी ढेर, ये है इस साल का आंकड़ा

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में पिछले 3 दिन में सुरक्षाबलों ने 10 आतंकियों को मार गिराया है. वहीं इस साल अब तक करीब 80 आतंकी मारे गए हैं. 

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में आतंकियों (Terrorists) के खिलाफ लगातार अभियान जारी है. सेना और पुलिस के जवान आतंकियों के मंसूबे को नाकाम करने में जुटे हुए हैं. पिछले 3 दिन में सुरक्षाबलों ने 10 आतंकियों को मार गिराया है. वहीं इस ऑपरेशन के तहत इस साल अब तक करीब 80 आतंकी मारे गए हैं. दरअसल, आतंकी जम्मू-कश्मीर का माहौल खराब करने के लिए टारगेट किलिंग का सहारा ले रहे हैं. आतंकियों ने इस साल की शुरूआत से अब तक 16 नागरिकों की हत्या कर दी है. 

गुरुवार को जम्मू-कश्मीर की टीवी कलाकार अमरीन भट (Amrin Bhat) की हत्या के दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया. ये दोनों आतंकी कश्मीर के अवंतीपोरा में मारे गए. एक्ट्रेस की हत्या के बाद से ही सुरक्षाबल लगातार आतंकियों की तलाश में जुटे थे और इसके लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. हत्या के 24 घंटे बाद लश्कर के दोनों आतंकियों को मार गिराया गया. इसके अलावा एक दूसरे एनकाउंटर में भी सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. 

अवंतीपोरा इलाके में छिपे थे आतंकी

सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश के लिए एक खास ऑपरेशन लॉन्च किया था. तमाम जगहों से आतंकियों की खुफिया जानकारी ली गई और इसके बाद पता चला कि दोनों आतंकी अवंतीपोरा इलाके में छिपे हैं. सुरक्षाबलों ने उन्हें घेरा और उसके बाद एनकाउंटर शुरू हुआ, काफी देर तक चले इस एनकाउंटर में दोनों आतंकी ढेर हो गए. एनकाउंटर में मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान भी हो चुकी है. जिनका नाम आफरीन आफताब मलिक और शकीर अहमद वजा बताया जा रहा है. दोनों ही शोपियां के रहने वाले थे. 

बुधवार को 3 आतंकी मारे गए

वहीं, बुधवार को एक ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने 3 पाकिस्तानी आतंकी मार गिराए. इस ऑपरेशन के दौरान एक जवान शहीद हुआ है. बताया गया है कि आतंकियों से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. जानकारी के मुताबिक इस वक्त कश्मीर घाटी में आतंकी अपने मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं. लगातार घुसपैठ की कोशिशें हो रही हैं, जिन्हें भारतीय सेना नाकाम करने का काम कर रही है. बताया गया है कि मारे गए पाकिस्तानी आतंकी भी इसी तरह की कोशिश में थे. सरहद पार से बड़ी मात्रा में हथियार भेजे जा रहे हैं, पिछले दिनों आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा को लेकर भी धमकी दी थी. इसीलिए सुरक्षाबल लगातार एक्टिव हैं और ऐसी हर हरकत पर नजर बनाए हुए हैं. 

26 विदेशी आतंकवादी मारे गए

बता दें, सुरक्षा बलों ने 2022 के पहले पांच महीनों के दौरान जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जैश-ए-मोहम्मद (Jaish e Mohammad) संगठनों से जुड़े 26 विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया है. कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक इस साल अब तक 26 आतंकी ढेर किए गए हैं जिसमें 14 आतंकी जैश ए मोहम्मद के जबकि 12 आतंकी लश्कर ए तैयबा से जुड़े बताए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें.

Russia Ukraine War: पश्चिम द्वारा रूस पर सख्त कार्रवाई न करने से जेलेंस्की नाराज, कहा- यूक्रेन आजाद रहेगा लेकिन कीमत क्या चुकानी होगी?

Pakistan: इमरान खान के अल्टीमेटम के बाद शरीफ सरकार ने इस्लामाबाद में राजनीतिक रैलियों पर लगाई रोक, अब क्या करेंगे पूर्व पीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget