एक्सप्लोरर

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में CAB को लेकर प्रदर्शन जारी, सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित

छात्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने जो किया है वह बेहद शर्मसार है और इस तरह से लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश की जा रही है. जामिया के पीआरओ ने यह जानकारी दी कि सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है.

नई दिल्ली: दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को उस समय माहौल गंभीर हो गया जब छात्र नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस और उनके बीच झड़प हो गई. यह प्रदर्शन जामिया से होकर पार्लियामेंट की ओर जाना था लेकिन छात्रों को कैंपस में ही रोक दिया गया. छात्र नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें रोका. जिसके बाद पुलिस और छात्रों के बीच में कहासुनी हो गई. उसके बाद पुलिस ने छात्रों के ऊपर टीयर गैस का इस्तेमाल किया. वहीं पुलिस का कहना है कि छात्रों ने पथराव शुरू किया जिसके बाद स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया.

यह प्रदर्शन शुक्रवार को करीब 3 बजे शुरू हुआ जब छात्र नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ एकजुट हुए. आपको बता दें कि एक दिन पहले भी जामिया में इस तरह का प्रदर्शन हुआ था लेकिन वह कैंपस के अंदर था. छात्रों का कहना है कि नागरिकता संशोधन बिल लोकतंत्र के खिलाफ है और किसी एक समाज को इस बिल से अलग किया गया है. पुलिस और छात्रों के बीच में हालात इतने ज्यादा बिगड़ गए कि पुलिस ने फिर छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज किया. इस दौरान कई छात्र और पुलिसवाले घायल हुए. पुलिस की सूचना के मुताबिक करीब 12 पुलिसकर्मी इसमें घायल हुए. वहीं आधा दर्जन से भी ज्यादा छात्र घायल हुए हैं.

पुलिस ने जामिया के लगभग 30 और डीयू के 10 छात्रों को हिरासत में लिया. छात्र अपनी बात पर डटे रहे हैं और उन्होंने अपने साथियों को रिहा किए जाने की मांग की. जिसके बाद करीब रात 9 बजे पीआरओ जामिया ने बताया कि हिरासत में लिए छात्रों को छोड़ा गया है. इसके बाद देर रात जामिया के बाहर यह प्रदर्शन चलता रहा. जामिया के इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई. काफी देर तक ट्रैफिक बीच सड़क पर रोक दिया गया था जिसके बाद देर रात को पुलिस ने आम लोगों के लिए ट्रैफिक खोल दिया और बैरिकेड हटा दिए.

आज सुबह स्थिति सामान्य बनी हुई थी

जामिया के इलाके में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात था. जामिया के लोगों का यह भी कहना है कि कुछ लोग बाहर से भी आकर उसमें शामिल हो गए थे जिन्होंने मामले को और ज्यादा संगीन कर दिया. आज सुबह स्थिति सामान्य बनी हुई थी, पुलिस ने पूरे इलाके का मुआयना किया, इसके बाद भारी मात्रा में तैनात पुलिस बल को वहां से हटा लिया गया. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी छात्रों से कल रात मिलने पहुंचे थे. उनके साथ एक घायल छात्र भी था जिसके सिर पर चोट आई हुई थी. छात्रों का कहना है कि वो लोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, जब पुलिस ने उनके ऊपर आंसू गैस और लाठी चार्ज कर दिया. खुद को बचाने के लिए कई छात्रों ने फिर पुलिस पर पथराव किया.

जामिया की सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित

जामिया मिलिया इस्लामिया में इस समय सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं. कल रात को ही बच्चों ने परीक्षा को बायकॉट करने का फैसला लिया. आज जामिया के पीआरओ ने यह जानकारी दी कि सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है. वहीं छात्र एक बार फिर से कैंपस के अंदर जुटना शुरू हो गए हैं और उनका प्रदर्शन फिर से शुरू हो गया है. छात्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने जो किया है वह बेहद शर्मसार है और इस तरह से लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश की जा रही है. छात्रों ने कहा कि वह आज फिर से दिल्ली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए कैंपस के अंदर एकजुट होंगे.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget