एक्सप्लोरर

2001 से चल रहा था खैबर-पख्तूनख्वा में जैश का आतंकी कैंप, भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक कर किया तबाह

जानकारी के मुताबिक, पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान ने एलओसी पर बने लांच पैड्स पर सक्रिय आतंकियों को हटाकर पीछे पहुंचा दिया था. बालाकोट में बना कैंप भी उन ठिकानों में शामिल था जहां पर इन आतंकियों को भेजा गया था.

नई दिल्लीः पाकिस्तान के बालकोट में जहां भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक की वो पाकि‌स्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के मनसेरा जिले का हिस्सा है. यहां पर वर्ष 2001 के से जैश ए मोहम्मद का टेरेरिस्ट कैंप चल रहा था. खैबर पख्तूनख्वा के ही एबोटाबाट में ही अल कायदा का प्रमुख ओसामा बिन लादेन छिपा हुआ था.‌ वहीं पर वर्ष 2011 में अमेरिकी‌ सील कमांडोज़ ने एक सीक्रेट‌ ऑपरेशन में उसे ढेर किया था.

बालाकोट‌ की दूरी एलओसी से करीब 80 किलोमीटर की है. वहां तक पहुंचने के लिए भारतीय लड़ाकू विमानों ने ना केवल एलओसी पार की बल्कि पीओके (यानि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) को पार किया और फिर पीकेपी पहुंचे. पीकेपी को पहले एनडब्लूएफपी यानि नार्थ वेस्ट फ्रंटियर प्रोविंस के नाम से जाना जाता था और इसकी राजधानी पेशावर में है. ये इलाका आतंकियों की पनाहगार के तौर पर जाना जाता है. यहां अल कायदा और जैश ए मोहम्मद के ठिकाने हैं और ट्रेनिंग कैंप भी हैं.

आईसी814 हाईजैकिंग के बाद जब मसूद अजहर को भारत ने अफगानिस्तान में छोड़ा था तो वहां से तुरंत बाद आईएसआई उसे पाकिस्तान में ले आई. यहां आकर उसने अपना मुख्यालय तो पंजाब प्रांत के बहावलपुर में बनाया लेकिन 2001 में आतंकियों के लिए ट्रैनिंग कैंप बनाया बालाकोट में. यहां पर जैश के साथ साथ लश्कर और दूसरे आतंकियों को आईएसआई और पाकिस्तानी सेना भारत में घुसपैठ और आतंकी हमले करने की ट्रेनिंग देती है.

जानकारी के मुताबिक, पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान ने एलओसी पर बने लांच पैड्स पर सक्रिय आतंकियों को हटाकर पीछे पहुंचा दिया था. बालाकोट में बना कैंप भी उन ठिकानों में शामिल था जहां पर इन आतंकियों को भेजा गया था. यही वजह है कि बड़ी तादाद में आतंकी इस‌ कैंप में मौजूद थे जब भारतीय वायुसेना ने 'बिहाइंड द एनेमी लाइन' जाकर इस‌ कैंप को तबाह कर दिया.

बताया जा रहा है कि जहां ये कैंप था वहां कम से कम तीन चार इमारतें थीं. ये सभी बिल्डिंग तबाह हो गई हैं. ये कैंप बालाकोट के जाबा जंगलों में एक पहाड़ पर बना था. इसके आसपास कोई रिहायशी इलाका नहीं है. यही वजह है कि भारत की एयर स्ट्राइक में किसी भी पाकिस्तानी नागरिक की हताहत होने की खबर नहीं मिली है.‌

भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी सेना बौखलाई नजर आई. पहले उसने कहा कि मुजफराबाद और बालाकोट में भारतीय जेट्स घुस गए हैं. लेकिन जब लगा कि भारत के लड़ाकू विमान ज्यादा अंदर घुस‌ गए हैं तो पाकिस्तानी सेना ने अपना बयान बदल दिया और पूंछ सेक्टर के करीब जो बालाकोट‌ है वहां ये हमला हुआ है. लेकिन केपीके के बालाकोट के रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों ने पोल खोल दी और बताया कि मनसेरा के बालाकोट में ही सर्जिकल स्ट्राइक पार्ट-टू हुई है. थोड़ी देर में भारत के विदेश सचिव ने भी बयान जारी कहा कि ये बालाकोट खैबर पख्तूनख्वा में ही और वहीं पर जैश ए मोहम्मद के आतंकी ठिकाने को तबाह कर दिया गया जहां पर भारत पर हमले करने के लिए और सुसाइड बॉम्बर्स तैयार किए जा रहे थे.

अपनी कार्रवाई के बचाव के साथ पाक की कूटनीतिक नाकेबंदी भी तेज कर रहा भारत

पुलवामा का बदलाः SPICE बम- जिसकी मदद से वायुसेना ने खैबर पख्तूनख्वा में नेस्तनाबूत किए आतंकी ठिकाने

नहीं सुधरा पाकिस्तानः सीजफायर का उल्लंघन किया, जम्मू के अखनूर और नौशेरा सेक्टर में की भारी फायरिंग

पुलवामा का बदला: एक क्लिक में जानें पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से लेकर अबतक की सभी बड़ी बातें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेपी नड्डा का इमरजेंसी वाला वीडियो शेयर कर क्या बोले अभिजीत दीपके?
जेपी नड्डा का इमरजेंसी वाला वीडियो शेयर कर क्या बोले अभिजीत दीपके?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
5 साल में 40 बार फेल हुआ NH इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकार का संसद में जवाब
5 साल में 40 बार फेल हुआ NH इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकार का संसद में जवाब

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget