एक्सप्लोरर

केसी त्यागी ने कहा अछूत तो भड़की कांग्रेस, जयराम रमेश बोले- खरगे से तुरंत माफी मांगें

Jairam Ramesh: जयराम रमेश ने केसी त्यागी पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की राजनीति का दावा करने वालों के मन में अभी भी छूआछूत का भाव है.

Jairam Ramesh Hitback KC Tyagi: जनता दल यूनाइटेड (JDU) बिहार में बीजेपी के साथ गठबंधन कर नई सरकार बना चुकी है. इस आधार पर जेडीयू की राहें इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया गठबंधन) से भी जुदा हो गई हैं. वहीं, इस बीच कांग्रेस और जेडीयू में जुबानी जंग भी शुरू हो गई है. जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कांग्रेस अछूत बताया. वहीं, अब उनके बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है और माफी मांगने को कहा है.

इस संबंध में कांग्रेस महसचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "कल जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा की कांग्रेस पार्टी अछूत है. हम उनसे कहना चाहते हैं कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में सत्याग्रह कर संविधान स्थापित किया और समाज को छूआछूत के दंश से निजात दिलाई थी." 

'समानता का हक दिलाकर रहेगी कांग्रेस'
उन्होंने कहा कि यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है कि सामाजिक न्याय की राजनीति का दावा करने वालों के मन में भी छूआछूत का भाव मौजूद है. क्या यह सत्ता के लिए गोडसे से समझौता करने का परिणाम है? कांग्रेस इस सोच से पहले भी लड़ी थी, अब भी लड़ेगी और सही मायनों में सामाजिक न्याय और समानता का हक दिलाकर रहेगी. इस दौरान उन्होंने केसी त्यागी से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से तुरंत माफी मांगने को कहा.

केसी त्यागी ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
इससे पहले  जेडीयू नेता केसी त्यागी ने इंडिया गठबंधन में दरार के लिए कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन बनाया था, लेकिन अब वह गठबंधन कांग्रेस के गैर जिम्मेदार और हठधर्मिता की वजह से टूटने के कगार पर है.

'कांग्रेस अछूत हो चुकी थी'
उन्होंने दावा किया कि कोई भी पार्टी कांग्रेस को साथ लाने के लिए तैयार नहीं थी. कांग्रेस अछूत हो चुकी थी. नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर सबसे निवेदन किया तब दूसरी पार्टी के नेता राजी हुए, लेकिन कांग्रेस ने नीतीश कुमार का अपमान किया.

केसी त्यागी ने कहा कि वह यह नहीं समझ नहीं पा रहे हैं कि इंडिया गठबंधन किस तरह बीजेपी का सामना करेगा? बीजेपी ने ग्रास रूट पर काफी काम किया है, ऐसे में उससे लड़ने के लिए जिस तरह का काम होना चाहिए वह कहीं नहीं दिख रहा है.

यह भी पढ़ें- 'भयानक, क्रूर और जघन्य अपराध', भारतीय छात्र विवेक सैनी की अमेरिका में हत्या के मामले पर बोला भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CAPF अधिकारियों की याचिका पर SC का नोटिस, शीर्ष पदों पर IPS की नियुक्ति को चुनौती
CAPF अधिकारियों की याचिका पर SC का नोटिस, शीर्ष पदों पर IPS की नियुक्ति को चुनौती
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
7 साल में 36 देशों से लाए गए 275 भगोड़े अपराधी, शाह बोले- मोदी सरकार में…
7 साल में 36 देशों से लाए गए 275 भगोड़े अपराधी, शाह बोले- मोदी सरकार में…
NEET PG एडमिशन रिव्यू के लिए बनी कमेटी, जानें निगेटिव मार्किंग का पूरा विवाद
NEET PG एडमिशन रिव्यू के लिए बनी कमेटी, जानें निगेटिव मार्किंग का पूरा विवाद

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget