एक्सप्लोरर

BJP सांसद प्रताप सिम्हा ने संसद सुरक्षा चूक मामले पर दी सफाई तो जयराम रमेश बोले- '...जबाव देने से भाग रहे हैं'

Jairam Ramesh: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीजेपी सांसद सांसद प्रताप सिम्हा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सिम्हा और बीजेपी संसद सुरक्षा मामले से ध्यान भटका रहे हैं.

Jairam Ramesh On Pratap Simha: भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रताप सिम्हा के बयान पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि मैसूरु के बीजेपी सांसद संसद में घुसे युवकों को एंट्री पास देने के सवाल से भाग रहे हैं.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मैसूरु से बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा का कहना है कि जब लोकसभा चुनाव होंगे तो वोटर्स तय करेंगे कि वह देशभक्त हैं या नहीं, लेकिन जिस प्रश्न से वह भाग रहे हैं, वह बहुत आसान है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि  उन्होंने (प्रताप सिम्हा) ने 13 दिसंबर को लोकसभा में सुरक्षा उल्लंघन करने वाले दो युवाओं को सासंद में एंट्री की सुविधा क्यों और कैसे दी? क्या यह गंभीर मामला नहीं है. इसकी जांच और स्पष्टीकरण की आवश्यकता है? आखिरकार इन युवाओं पर यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है.

मुद्दे से ध्यान भटका रहे सिम्हा 
रमेश ने आरोप लगाया कि सिम्हा और बीजेपी इस मुद्दे से ध्यान भटका रहे हैं. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की ओर से देश को संकेत दिया जा रहा है कि बीजेपी और पार्टी से जुड़ा कोई भी व्यक्ति किसी भी जवाबदेही से ऊपर है.

प्रताप सिम्हा का बयान
इससे पहले सिम्हा ने कहा था उन्होंने कहा, "प्रताप सिम्हा गद्दार है या फिर देशभक्त, इसका फैसला मैसुरु की पहाड़ियों पर विराजमान मां चामुंडेश्वरी, ब्रह्मागिरी पर विराजमान मां देवी कावेरी तय करेंगी.  इसके अलावा पिछले 9 साल से मेरा काम देख रहीं मैसुरु और कोडगु की जनता धर्म और राष्ट्रवाद से संबंधित मुद्दों पर 2024 में लोकसभा चुनाव में वोट देने के समय करेगी.

संसद में घुसे युवकों के पास से मिला विजिटर पास
गौरतलब है कि 13 दिसबंर को संसद के निचले सदन में दो युवक घुस आए थे. इस दौरान उन्होंने हंगामा किया और स्मोक स्टिक भी जलाई, जिससे लोकसभा में धुआं-धुआं हो गया था. हालांकि, लोकसभा के सांसदों ने उन्हें पकड़ कर सुरक्षा बलों को सौंप दिया. इस दौरान उनके पास से संसद का विजिटर पास मिला था. यह विजिटर्स पास प्रताप सिम्हा के नाम से जारी किया गया था. 

वहीं, इस मामले में संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार (22 दिसंबर) को कहा था कि संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले की जांच के तहत प्रताप सिम्हा का बयान भी दर्ज किया जा चुका है. मामले को लेकर अब तक कुल सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. 

यह भी पढ़ें-INDIA Alliance: सीट शेयर‍िंग पर फारूख अब्‍दुल्‍ला का बड़ा बयान, कहा- 'INDIA गठबंधन के फैसले...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget