एक्सप्लोरर

जयपुर: नाहरगढ़ के मोम संग्रहालय में ‘रोबोट’ देगा जानकारी, करेगा पर्यटकों का स्वागत

जयपुर के नाहरगढ़ स्थित मोम संग्रहालय में आने वाले पर्यटकों के स्वागत और एक कुशल गाइड की भांति सभी सूचनाएं मुहैया कराने की जिम्मेदारी एक ‘रोबोट’ को सौंपी जा रही है.

जयपुर: जयपुर के नाहरगढ़ स्थित मोम संग्रहालय में आने वाले पर्यटकों के स्वागत और एक कुशल गाइड की भांति सभी सूचनाएं मुहैया कराने की जिम्मेदारी एक ‘रोबोट’ को सौंपी जा रही है. मोम संग्रहालय के संस्थापक निदेशक अनूप श्रीवास्तव का कहना है कि रोबोट गाइड निर्माण अपने अंतिम चरण में है और जल्दी ही यह संग्रहालय में आने वाले पर्यटकों के स्वागत में लग जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘मोम संग्रहालय शुरू करते वक्त मैंने इसमें हमेशा कुछ नया जोड़ने का वादा किया था. उसी क्रम में मैं यह रोबोट गाइड ला रहा हूं.’’ उन्होंने कहा कि एक जमाने में पर्यटन उद्योग में प्रतिस्पर्धा नहीं थी लेकिन अब यहां भी काफी होड़ है. ‘‘मेरा यकीन पर्यटकों को हमेशा नयी चीजों से रूबरू कराने में है क्योंकि यदि आप कुछ नयी परिकल्पनाओं के साथ नहीं आएंगे तो पर्यटकों को लुभाना बहुत मुश्किल होगा.’’ श्रीवास्तव ने कहा कि मौजूदा दौर आधुनिकतम तकनीक का है. हर व्यक्ति हाइ टेक हो गया है. इसी कारण वह हर समय कुछ नया देखना चाहता है . मैने भी यही सोच कर स्मार्ट रोबोट बनाने की परिकल्पना की. रोबोट गाइड की डिजाइन और निर्माण का सिलसिला आरंभ हुआ. इसे पूरा करने में पूरा एक वर्ष लग गया. अब यह अपने अन्तिम चरण में है. उन्होंने कहा कि पांच फुट दस इंच लंबा और 80 किलोग्राम वजन का यह रोबोट फिलहाल सिर्फ अंग्रेजी भाषा समझ सकेगा. बाद में इसमें हिन्दी समझने वाला सॉफ्टवेयर भी जोड़ा जाएगा. रोबोट की कार्यप्रणाली को समझाते हुए कहा कि ‘ह्यूमनॉयड रोबोट’ अपना सिर घूमा सकता है. उसे दाएं-बाएं हिला सकता है. यहां तक कि वह अपनी ऊंगलियों और कंधों को भी हिला सकेगा. श्रीवास्तव के अनुसार रोबोट में सुधार कर उसे तस्वीर और चेहरे पहचानने में भी सक्षम बनाया जाएगा. गौरतलब है कि यह रोबोट जयपुर मोम संग्रहालय में मशहूद खिलाड़ियों, वैज्ञानिकों, अंतरिक्ष यात्रियों, स्वतंत्रता सेनानियों, साहित्यकारों दिग्गज, राजपूताना शान के साथ नजर आयेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget