एक्सप्लोरर

2400 पदों के लिए भरे गए 22 लाख फॉर्म, एक नौकरी के लिए 917 उम्मीदवार 

वन विभाग की ये भर्ती परीक्षा राजस्थान की अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा होगी. इससे पहले साल 2021 की पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए करीब पांच हज़ार पदों के लिए लगभग साढ़े अट्ठारह लाख आवेदन मिले थे.

बेरोजगारी बेइंतेहा बढ़ रही है और पढ़े लिखे युवा परेशान हैं कि उन्हें नौकरी नहीं मिल रही. राजस्थान में भी बढ़ती बेरोजगारी का एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जब करीब 2400 पदों की सरकारी नौकरी की भर्ती खुली तो दो-चार या पांच-दस लाख नहीं बल्कि करीब 22 लाख बेरोजगारों ने नौकरी के लिए परीक्षा का फॉर्म भर दिया. ये नौकरी वन विभाग के लिए है.

राजस्थान के मंत्रालयिक एवं अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड के जरिये अलग अलग सरकारी महकमों में होने वाली भर्ती की परीक्षा आयोजित की जाती है. वन विभाग में फोरेस्टर और रेंजर यानी वन पाल और वन रक्षक के पदों के लिए कुल 2399 रिक्तियां निकाली गई. आवेदन की अंतिम दिन के बाद ये तथ्य सामने आया कि कुल करीब बाईस लाख आवेदन मिले हैं, यानी एक पद के लिए लगभग 917 युवाओं ने आवेदन किया.

वन विभाग की ये भर्ती परीक्षा राजस्थान की अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा होगी. इससे पहले साल 2021 की पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए करीब पांच हज़ार पदों के लिए लगभग साढ़े अट्ठारह लाख आवेदन मिले थे. अभी वन विभाग की इस भर्ती परीक्षा के आवेदनों की जांच चल रही है, लेकिन इस परीक्षा के लिए बहुत ज़्यादा पढ़े लिखे बेरोजगारों ने भी आवेदन दिया है जबकि इस परीक्षा के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं और बारहवीं पास होना रखी गई है. करौली के गोविन्द प्रजापत और सांगानेर के जीतेन्द्र शर्मा ने भी इस परीक्षा का फॉर्म भरा है, जबकि दोनों बी एड डिग्री धारक हैं.
 
गोविन्द प्रजापति किसान के बेटे हैं और राजस्थान के करौली जिले के रहने वाले हैं. पिछले दो तीन साल से जयपुर में किराए का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली. हर महीने घर से पांच छह हज़ार रुपये मंगवा रहे हैं ताकि कमरे का किराया, कोचिंग की फीस और किताबों-फॉर्म की फीस भर सके. बनना तो टीचर चाहते हैं लेकिन अब वनपाल या वन रक्षक भी बनने से गुरेज नहीं.

वन विभाग की भर्ती खुली तो फॉर्म भरने वाले लाखों युवाओं ने तैयारी के लिए किताब और सन्दर्भ सामग्री की खरीद भी शुरू कर दी. बाज़ार में इन दिनों इस भर्ती की किताबों की जबरदस्त मांग है. एक साथ करीब 22 लाख आवेदन मिलने से खुद कर्मचारी चयन बोर्ड भी हैरान है. अब बोर्ड के लिए इस साल अक्टूबर में इस परीक्षा का सफलता पूर्वक आयोजन करवाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है.

इस वन विभाग परीक्षा के लिए अलग अलग वर्ग के लिए ढाई सौ, साढ़े तीन सौ और साढ़े चार सौ रुपये की फीस तय की गई है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि राज्य सरकार के खजाने में फीस के ज़रिए करीब 66 करोड़ रुपये आए हैं.  

ED की कार्रवाई पर संजय राउत ने दिया बड़ा बयान, कहा - सरकार गिराने के लिए मिली थी एजेंसी की धमकी

गलत जानकारी फैलाने वालों पर मोदी सरकार की डिजिटल स्ट्राइक, चार पाकिस्तानी समेत 22 यूट्यूब चैनल ब्लॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget