एक्सप्लोरर

Jahangirpuri Violence Highlight: ओवैसी बोले- 'मुसलमानों को दी जा रही कलेक्टिव सजा, बुलडोजर सिर्फ अंसार पर चलता है, अर्जुन पर नहीं'

Jahangirpuri Violence Live Updates: एमसीडी के बुलडोजर को सुप्रीम कोर्ट ने दखल देते हुए रुकवा दिया है और यथास्थिति बरकरार रखने को कहा है. अब इस मामले में अगली सुनवाई कल हो सकती है.

Key Events
Jahangirpuri Violence Live Updates MCD will Start Demolishing illegal construction from today Jahangirpuri Violence Highlight: ओवैसी बोले- 'मुसलमानों को दी जा रही कलेक्टिव सजा, बुलडोजर सिर्फ अंसार पर चलता है, अर्जुन पर नहीं'
जहांगीरपुरी हिंसा

Background

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुनमान जयंती के मौके पर हुई हिंसा में दिल्ली पुलिस की जांच तेजी से चल रही है. दिल्ली पुलिस अभी तक इस मामले में 23 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है. यही नहीं सूत्रों के मुताबिक पुलिस को 30 फोन नंबर भी मिले हैं जो जहांगीरपुरी  हिंसा का पूरा सच खोलेंगे. ये 30 फोन नंबर अंसार, सोनू और एक नाबालिग आरोपी से जुड़े हैं. क्राइम ब्रांच की टीम अंसार, असलम और सोनू के भी घटना वाले दिन की लोकेशन से लेकर कॉल डिटेल रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी है.

नाबालिगों को दिए थे हथियार

हिंसा में इस्तेमाल हुई पिस्टल को मुहैया कराने वाले गुलाम रसूल ऊर्फ गुल्ली ने  पूछताछ में बताया  है कि उसने घटना वाले दिन कई नाबालिग बच्चों को हथियार दिए थे. गोली चलाने वाले सोनू उर्फ चिकना उर्फ यूसुफ को गुल्ली ने ही 10 हजार रुपये में पिस्तौल दी थी. सूत्रों के मुताबिक, जहांगीरपुरी हिंसा से जुड़े  वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज  और लोकल इनपुट के आधार में क्राइम ब्रांच ने करीब 300 उपद्रवियों की पहचान की है. उनकी गिरफ्तारी के लिए  छापेमारी की जा रही है.

अवैध हथियार सप्लाई करने वाले को पकड़ा

वहीं इस मामले की जांच करते हुए दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है. इसे एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, यह आरोपी 60 से ज्यादा मालो में शामिल है. इस पर जहांगीरपुरी हिंसा के लिए भी हथियार सप्लाई करने का शक है.

सुबह से ही हटाने लगे सामान

वहीं एमसडी आज इस इलाके में अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई करेगी. इसे लेकर इलाके में तनाव है. जहांगीरपुरी, कुशल सिनेमा चैराहे के सामने सीडी पार्क झुग्गी के बाहर अवैध कब्ज़ा है. एमसीडी इन्हें ही हटाएगी. सुबह लोगों को जैसे ही पता चला कि आज ये अवैध निर्माण हटाए जाएंगे तो अफरा-तफरी मच गई. सभी लोगों ने वहां से अपना सामान हटाना शुरू कर दिया है. लोगों का कहना है कि हमारी रोज़ी रोटी है, लेकिन मजबूरी में हमें यहां से सबकुछ हटाना पड़ रहा है.

18:51 PM (IST)  •  20 Apr 2022

बंगाल में पूर्वी मिदनापुर पहुंची दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा के मामले के संबंध की जांच के लिए पश्चिम बंगाल में पूर्वी मिदनापुर पहुंची. क्राइम ब्रांच के ASI सुरेश कुमार ने बताया, "जांच सही दिशा में चल रही है. जांच पूरी होने के बाद हमारे वरिष्ठ अधिकारी आपको सबकुछ बता देंगे."

18:48 PM (IST)  •  20 Apr 2022

कुछ ही देर में जहांगीरपुरी पहुंच सकते हैं ओवैसी

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी कुछ ही देर में जहांगीरपुरी पहुंच सकते हैं. उनके इस दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट पर है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि अगर वह यहां पहुंचते हैं तो यहीं आज़ाद चौक के पास बने टेन्ट के पास उन्हें रोक दिया जाएगा.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
JPSC परीक्षा धांधली मामला: 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई
JPSC परीक्षा धांधली मामला: 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget