एक्सप्लोरर

Jahangirpuri Demolition Drive: '7 बुलडोजर, 8 ट्रक, 4 मिनी वैन और पुलिस', कुछ ऐसे जहांगीरपुरी में नार्थ एमसीडी ने चलाया बुलडोजर

कार्यवाही के दौरान कुशल सिनेमा के पास लगभग 2 किमी वर्ग मीटर सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया गया. इस दौरान वहां पर 25 वस्तुओं को जब्त कर लगभग 20 टन कूड़ा हटाया गया.

राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हिंसा के बाद आज नॉर्थ एमसीडी (North MCD) ने यहां अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की. उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने  आज भारी पुलिस बल की मौजूदगी में क्षेत्र से अस्थायी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की. 

एमसीडी अधिकारियों ने अस्थायी अतिक्रमण हटाने के दौरान फुटपाथ पर बने अस्थायी खोखे और छप्परों को 7 बुलडोजर की मदद से हटाया है. अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान निगम द्वारा 8 ट्रक और 4 मिनी टाटा ट्रकों को तैनात किया गया था. इसके साथ 70-80 कर्मचारियों और निगम के अधिकारियों ने पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया था.

हटाया गया 20 टन कूड़ा

कार्यवाही के दौरान कुशल सिनेमा के पास लगभग 2 किमी वर्ग मीटर सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया गया. इस दौरान वहां पर 25 वस्तुओं को जब्त कर लगभग 20 टन कूड़ा हटाया गया. यह कार्यवाही सिविल लाईन क्षेत्र के लाइसेंसिंग विभाग, अभियांत्रिक विभाग एंव स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त दल के रूप में की गई थी.

उपरोक्त कार्रवाई यातायात सुगम बनाने, पैदल मार्ग से अतिक्रमण हटाने का एक प्रयास है. इसके अतिरिक्त जहांगीर पुरी क्षेत्र में फरवरी के महीने में दो बार 2 फरवरी 2022 और 17 फरवरी 2022 को अप्रैल के महीने में 11 अप्रैल 2022 को अवैध कब्जे को हटाने के लिए अतिक्रमण अभियान चलाया गया था.

पहले भी हटाया जा चुका है अतिक्रमण

इसके अलावा 2 फरवरी को कुशल सिनेमा रोड और आसपास के क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान लगभग 1850 वर्गमीटर अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया और 3 वस्तुओं को जब्त किया गया था. 17 फरवरी को भी बी.सी ब्लॉक जहांगीर पुरी और आसपास के क्षेत्र में लगभग 1500 वर्गमीटर क्षेत्र से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया और 15 वस्तुओं को जब्त किया गया था. वहीं 11 अप्रैल को अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान लगभग 1800 वर्गमीटर क्षेत्र से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया और 13 वस्तुओं को जब्त किया गया.

नियमित है अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया

एमसीडी अधिकारियों के अनुसार सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के अतिक्रमण हटाने के अभियान स्थानीय पुलिस को पूर्व सूचना के साथ एमसीडी अधिनियम, 1957 की धारा 321/322/323/325 के तहत निगम द्वारा सभी वार्डों/जोनों में नियमित रूप से नोटिस /बिना नोटिस के चलाये जाते हैं. वहीं इस मामले पर उत्तरी दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का अभियान उत्तरी दिल्ली नगर निगम की एक नियमित प्रक्रिया है.

जहांगीरपुरी मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, बेंच में ये दो जज होंगे शामिल

शिवसेना बोली- लाउडस्पीकर पर राष्ट्रीय नीति बनाएं पीएम मोदी, पहले गुजरात-दिल्ली में करें लागू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत

Embed widget