एक्सप्लोरर

आंध्र में भारी जीत के बाद दिल्ली में जगनमोहन का शानदार स्वागत, PM मोदी ने गले लगाया

आंध्र प्रदेश के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस बैठक में दोनों ही नेताओं ने आंध्र प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर लंबी चर्चा की.

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान जगनमोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आंध्र प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर लंबी चर्चा की. पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री को केंद्र से हर संभव मदद का भरोसा दिया. जगनमोहन रेड्डी ने यह भी कहा कि इस चुनाव में अगर बीजेपी को बहुमत नहीं मिलता तो आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य के दर्जे पर ही हमारी पार्टी बीजेपी का समर्थन करती.

बीजेपी को बहुमत नहीं होता तो विशेष राज्य के दर्जे पर ही समर्थन करते

वाईएसआर कांग्रेस चीफ जगनमोहन रेड्डी ने कहा, "अगर बीजेपी 250 सीटें जीतती तो राजनीतिक परिदृश्य कुछ और होता. ऐसी स्थिति में हमारी पार्टी बीजेपी का तभी समर्थन करती जब वह आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देती."

आंध्र प्रदेश के लिए अधिक धन की मांग की पीएम मोदी के साथ बैठक में जगनमोहन रेड्डी ने राज्य के लिए विशेष राज्य के दर्जे के साथ विकास कार्यों के लिए अधिक धन की मांग की. जगनमोहन रेड्डी जो खुद 30 मई को आंध्र प्रदेश के सीएम के रूप में शपथ ले रहे हैं पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हो सकते हैं.

भारी बहुमत से सत्ता में आई है वाईएसआर कांग्रेस

इससे पहले बता दें कि आंध्र प्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है. विधानसभा चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस को प्रदेश की 175 सीटों में से 151 पर जीत मिली है. राज्य में पहले टीडीपी की सरकार थी जिसे इस बार सिर्फ 23 सीटें मिली हैं. लोकसभा चुनाव में भी वाईएसआर कांग्रेस ने जबर्दस्त जीत दर्ज की है. पार्टी को राज्य की 25 सीटों में से 22 सीटों पर जीत मिली है. चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी को 3 सीटों पर जीत मिली है.

राष्ट्रपति ने मोदी को नियुक्त किया नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री, पीएम ने दिया ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास’ नारा कांग्रेस ‘अध्यक्ष’ राहुल गांधी का रिपोर्ट कार्ड, जानें अपने कार्यकाल में कहां-कहां जीते, कहां-कहां हारे आप की गौतम गंभीर को नसीहत, कहा- उम्मीद है जीतने के बाद लोगों से मिलेंगे नए सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: आर्थिक आधार पर आरक्षण क्यों एक जटिल और संवेदनशील मुद्दा, जानिए
Xप्लेन: आर्थिक आधार पर आरक्षण क्यों एक जटिल और संवेदनशील मुद्दा, जानिए
'SIR में...' प्रियांक खरगे का हमला! डीलिमिटेशन बिल पर भी भड़के
'SIR में...' प्रियांक खरगे का हमला! डीलिमिटेशन बिल पर भी भड़के
पुतिन के साथ जिनपिंग भी आएंगे भारत? डोभाल का मास्टर स्ट्रोक डिकोड
पुतिन के साथ जिनपिंग भी आएंगे भारत? डोभाल का मास्टर स्ट्रोक डिकोड
हिरासत में लिए गए BJP नेता सीटी रवि, कर्नाटक विधानसभा को घेरने की कोशिश
हिरासत में लिए गए BJP नेता सीटी रवि, कर्नाटक विधानसभा को घेरने की कोशिश

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए BJP नेता सीटी रवि, कर्नाटक विधानसभा को घेरने की कोशिश
हिरासत में लिए गए BJP नेता सीटी रवि, कर्नाटक विधानसभा को घेरने की कोशिश
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में भारी बारिश, कुछ जगहों पर थमा ट्रैफिक
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में भारी बारिश, कुछ जगहों पर थमा ट्रैफिक
क्या मैच खेलने पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम? चौंकाने वाली रिपोर्ट
क्या मैच खेलने पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम? चौंकाने वाली रिपोर्ट
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ऑफिशियल टाइटल अनाउंस, नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट भी रिवील
‘दृश्यम 3’ का ऑफिशियल टाइटल अनाउंस, नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट भी रिवील
अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज! भड़क उठे साधु-संत और BJP नेता
अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज! भड़क उठे साधु-संत और BJP नेता
AK-203 शेर की दहाड़ से कांप उठेगा PAK, भारत ने खुद बनाई, जानें ताकत
AK-203 शेर की दहाड़ से कांप उठेगा PAK, भारत ने खुद बनाई, जानें ताकत
रक्षाबंधन पर ये हैं बजट फ्रेंडली मिठाइयां, यहां देख लें लिस्ट
रक्षाबंधन पर ये हैं बजट फ्रेंडली मिठाइयां, यहां देख लें लिस्ट
Embed widget