एक्सप्लोरर

Jacqueline Fernandez: कई सवालों के दिए गोल-मोल जवाब, पुलिस के पास लंबी लिस्ट, पढ़िए जैकलीन से पूछताछ की इनसाइड स्टोरी

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने पिंकी ईरान से भी पूछताछ की है. पिंकी ईरानी वही व्यक्ति हैं जिसने सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडिस के बीच बातचीत करवाई.

EOW Questioned Jacqueline: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) से आज दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की आर्थिक अपराध शाखा ने 8 घंटे से ज्यादा पूछताछ की. जैकलिन फर्नांडिस को ईओडब्ल्यू (EOW) की तरफ से तीन बार नोटिस दिए गए थे, जिसके बाद बुधवार को वह सुबह लगभग 11:20 पर ईओडब्ल्यू के दफ्तर पहुंची. दिल्ली पुलिस ने उनसे लगभग सौ सवाल किए. जैकलीन ने कई सवालों के गोलमोल जवाब दिए हैं. यही वजह है कि उनको दोबार पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि जैकलीन का दावा है कि उसकी जानकारी में ये था कि सुकेश इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ा है. आज की पूछताछ में क्राइम ब्रांच के स्पेशल सीपी रविन्द्र यादव, ईओडब्लू की जॉइंट सीपी छाया शर्मा भी शामिल रही. आपको बता दें कि ये पूछताछ महाठग सुकेश चंद्रशेखर मामले से जुड़ी है, जिसने तिहाड़ जेल में रहते हुए लगभग 200 करोड़ रुपए की ठगी/जबरन वसूली की. इस दौरान उसने जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही को महंगे महंगे गिफ्ट भी दिए. 

जैकलीन पर क्या आरोप लगे हैं?
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि सुकेश चंद्रशेखर ने ठगी और जबरन वसूली की कमाई से बॉलीवुड की एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही को महंगे महंगे गिफ्ट दिए थे. क्योंकि सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया था, यही वजह है कि जैकलिन और नोरा फतेही को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया. क्योंकि इन दोनों ने सुकेश चंद्रशेखर द्वारा आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से कमाई गई धनराशि का लाभ उठाया है. नोरा फतेही से 2 सितंबर को ही पूछताछ की जा चुकी थी.

क्यों हो रही है पूछताछ?
आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ न केवल ठगी और एक्सटॉर्शन का मामला दर्ज है, बल्कि उसके खिलाफ मकोका के तहत भी एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और उसमें चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है. अब इस मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट यानी कि पूरक आरोप पत्र दाखिल होना है. यही वजह है कि जैकलीन फर्नांडिस को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

जैकलिन को काफी महंगे गिफ्ट दिए गए थे, जो सुकेश चंद्रशेखर ने अपराध की कमाई से अर्जित किए थे. ईडी भी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज कर चुकी है और जैकलीन फर्नांडिस से भी पूछताछ कर चुकी है. ईडी ने अपनी चार्जशीट में दावा किया है कि जैकलिन को सुकेश चंद्रशेखर के अपराध में लिप्त होने की बात मालुम थी. दिल्ली पुलिस भी इस बात की स्पष्टता जानना चाहती है कि क्या जैकलिन वाकई में यह जानती थी कि सुकेश ने उसे जो महंगे और कीमती गिफ्ट दिए हैं वे अपराध की कमाई से अर्जित किए गए थे.

कितने सवाल किए गये?
जैकलीन फ़र्नान्डिस आज सुबह 11:20 पर ईओडब्ल्यू पहुंची. देर शाम लगभग 7:30 तक पूछताछ चली, जिसके बाद वह अपने वकील के साथ लगभग पौने 8 बजे ईओडब्लू से बाहर निकली. जैकलीन से पूछताछ के लिए 67 सवालों की लिस्ट तैयार थी, जिनको घुमा फिरा कर लगभग 100 से ज्यादा बार किया गया. जैसे जैकलिन और सुकेश चंद्रशेखर के बीच में बातचीत कैसे शुरू हुई? जैकलिन सुरेश चंद शेखर को कब से जानती थी?

सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी, जो सुकेश चंद्रशेखर की सहआरोपी भी है, से भी जैकलिन की बातचीत होती थी, क्या जैकलिन का इस ठगी/ इस अपराध से किसी प्रकार का कोई लेना देना है? पिंकी ईरानी से भी सवाल जवाब किए गए. दोनों का आमना-सामना भी कराया गया. जैकलिन ने इस बात से इनकार किया है कि उसे सुकेश चंद्रशेखर के अपराध में लिप्त होने की कोई जानकारी नहीं थी.

पिंकी ईरानी से भी हुई पूछताछ
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने आज पिंकी ईरान से भी पूछताछ की है. पिंकी ईरानी के बारे में बात करें तो ये वही व्यक्ति है, जिसने सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडिस के बीच बातचीत करवाई. सुकेश पिंकी ईरानी के माध्यम से ही जैकलिन तक महंगे गिफ्ट पहुंचाया करता था. यही वजह है कि ईओडब्ल्यू ने पिंकी ईरानी को भी आज पूछताछ के लिए बुलाया ताकि दोनों का आमना-सामना करा कर कई सवालों के स्पष्ट जवाब हासिल किए जा सकें. 

अभी कितनी बार की जाएगी पूछताछ?
आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जैकलीन फर्नांडिस को एक बार फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. आज जो पूछताछ हुई है, उसमें कई सवाल ऐसे रहे जिनको लेकर जैकलिन स्पष्ट तौर पर जवाब नहीं दे पाईं. जैकलिन ने कुछ और भी समय मांगा है. यही वजह रही कि उनको दोबारा से पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा.

नोरा फतेही से कब होगी पूछताछ?
नोरा फतेही (Nora Fatehi) को  ईओडब्ल्यू ने गुरुवार को एक बार फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि नोरा फतेही गुरुवार सुबह 11:00 बजे ईओडब्ल्यू के दफ्तर पहुंचेंगी. आपको बता दें कि 2 सितंबर को भी नोरा फतेही से इसी मामले में ईओडब्ल्यू पूछताछ कर चुकी है.

Begusarai Firing Case: दो बाइक, 4 बदमाश, चार थाना क्षेत्र, 30 किलोमीटर, बेगूसराय में हुए 'खूनी खेल' की पूरी कहानी

Queen Elizabeth II Funeral: महारानी के ताबूत को ले जाने वाले प्लेन को इतनी बार किया गया ट्रैक कि बन गया रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश
CBI ने ED के दो अधिकारियों को दबोचा, क्या है दिलचस्प केस?
CBI ने ED के दो अधिकारियों को दबोचा, क्या है दिलचस्प केस?
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पाक से घुसपैठ के पारंपरिक रास्ते बंद, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नजर
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पाक से घुसपैठ के पारंपरिक रास्ते बंद, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नजर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget