एक्सप्लोरर

BJP के हमलों पर सिद्धू का पलटवार, कहा- ‘बाजवा को झप्पी दी, राफेल सौदा नहीं किया’

मंगलवार को सीतारमण ने कहा कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख को गले लगाने के सिद्धू के कदम ने भारतीय सैनिकों पर असर डाला. उन्होंने कहा कि पंजाब के मंत्री ‘‘इसे टाल’’ सकते थे.

चंडीगढ: पंजाब के मंत्री और चर्चित हस्ती नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गले लगाने के मुद्दे को बढ़ाचढ़ाकर पेश किया गया. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह (पाक सेना प्रमुख को गले लगाना) केवल ‘‘झप्पी’’ थी, ‘‘राफेल सौदा नहीं.’’ क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू की कांग्रेस पार्टी ने केन्द्र की बीजेपी नीत सरकार पर राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर हमलावर रूख अपनाया हुआ है और उसका आरोप है कि इस मामले में करोड़ों रुपयों का घोटाला हुआ है.

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के यह कहने के बाद, कि इस कदम ने भारत के सैनिकों का मनोबल गिराया है, सिद्धू ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘’आपने यह मुद्दा फिर से उठाना शुरू कर दिया. सिद्धू इतने महत्वपूर्ण व्यक्ति हो गए हैं कि रक्षा मंत्री बयान देती हैं... यह केवल एक झप्पी थी... यह साजिश नहीं थी, झप्पी राफेल सौदा नहीं है, झप्पी गुरसिखों पर गोलियां चलाना नहीं है.’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘आप सिखों की भावनाओं की बात नहीं कर रहे हैं , आप एक सेकंड की भावुकता में गले लगने की घटना को बढ़ा चढ़ा कर कह रहे हैं. क्या यह साजिश है?’’

मंगलवार को सीतारमण ने कहा कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख को गले लगाने के सिद्धू के कदम ने भारतीय सैनिकों पर असर डाला. उन्होंने कहा कि पंजाब के मंत्री ‘‘इसे टाल’’ सकते थे. गौरतलब है कि सिद्धू ने पिछले महीने प्रधानमंत्री के रूप में इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के दौरे पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा को गले लगाया था. इस प्रकरण से खासा विवाद पैदा हो गया था. खान पूर्व क्रिकेटर हैं.

सिद्धू ने सवाल किया कि क्या भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच में खिलाड़ी हाथ नहीं मिलाएंगे. उन्होंने कहा, ‘‘अगर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री जो कि एक अच्छे इंसान हैं और यहां कई मैच खेल चुके हैं, भारतीय टीम से हाथ मिलाते हैं या विराट (कोहली) जैसे खिलाड़ी को गले लगाते हैं तो क्या वह उन्हें पीठ दिखाएंगे?

इससे पहले सिद्धू ने कहा था कि उन्होंने बाजवा को तब गले लगाया था जब उन्होंने उनसे कहा था कि पाकिस्तान भारत के पंजाब से आने वाले सिखों के लिए करतारपुर सीमा खोलेगा ताकि वे पाकिस्तान में स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जा सकें.

बीजेपी के सहयोगी दल शिरोमणि अकाली दल को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि वे ‘‘हताश’’ हैं और उन्होंने अकाली दल पर करतारपुर साहिब गुरुद्वारा गलियारे मुद्दे पर अड़चनें पैदा करने का आरोप लगाया.

देश और दुनिया की बड़ी खबरें देखें-

यह भी पढ़ें-

तीन तलाक दिया तो अब जाना पड़ेगा जेल, मोदी कैबिनेट ने अध्यादेश पर लगाई मुहर

बीजेपी का बड़ा आरोप, कांग्रेस के दफ्तर में किलो के हिसाब से पहुंचाया गया हवाला का रुपया

बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी SC में तलब, सीलिंग मामले में जारी हुआ अवमानना नोटिस

Exclusive: INDvsPAK मैच पर अब तक लगा 500 करोड़ का सट्टा, भारत की जीत पर सबसे ज्यादा पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget