एक्सप्लोरर

ISRO की एक और बड़ी कामयाबी, RISAT-2BR1 और 9 विदेशी सैटेलाइट को किया लॉन्च

RISAT-2BR1 एक रडार इमेजिंग उपग्रह है जो कि पृथ्वी की निगरानी करेगा. इस उपग्रह का वजन 628 किलो है. आरआईएसएटी-2बीआर1 को 576 किमी की कक्षा में स्थापित करेगा.

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसरो) ने आज एक नई उपलब्धि हासिल की है. इसरो ने श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से रिसैट-2बीआर1 और नौ विदेशी उपग्रहों को प्रक्षेपित किया है. इन उपग्रहों का प्रक्षेपन पीएसएलवी-सी 48 रॉकेट के जरिए किया गया है. यह इसरो का 75वां अंतरिक्ष मिशन और 50वां पीएसएलवी फ्लाइट लॉन्च है.

आपको जानकारी दें कि RISAT-2BR1 एक रडार इमेजिंग उपग्रह है जो कि पृथ्वी की निगरानी करेगा. इस उपग्रह का वजन 628 किलो है. आरआईएसएटी-2बीआर1 को 576 किमी की कक्षा में स्थापित करेगा. मिशन की आयु पांच साल की होगी.

इससे पहले इसरो ने हाल ही में 27 नवंबर को कार्टोसैट 3 का प्रक्षेपण किया था जिसके साथ 13 अन्य विदेशी उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजा गया था. कार्टोसैट 3 को स्पाई इन द स्काई कहा जाता है. जो कि थर्ड जेनरेशन का उपग्रह है और पूरी तरह से पृथ्वी की निगरानी रखने में सक्षम है.

यह उपग्रह सेना के लिए भी इसलिए फायदेमंद है क्योंकि दुश्मन की हर गतिविधि पर नजर रख रहा है. जिन 9 विदेशी सैटेलाइट को आज लॉन्च किया गया है उसमें अमेरिका के 6, इजरायल, जापान और इटली के भी एक-एक सैटेलाइट हैं.

सैटेलाइट के जरिए सीमाओं की निगरानी की जा रही है

26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद शुरुआती रीसैट सैटेलाइट की तकनीक में अहम बदलाव किए गए हैं. इस हमलों के बाद इस सैटेलाइट के जरिए सीमाओं की निगरानी की जा रही है. घुसपैठ पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है. साथ ही आतंकविरोधी कामों में भी यह सैटेलाइट उपयोग में लाई जाती है. ऐसे में RISAT-2BR1 को काफी अहम माना जा रहा है.

In Depth: अंतरिक्ष में भारत की खुफिया आंख 'कार्टोसैट' के बाद क्यों खास है इसरो का 'RISAT' मिशन? जानिए

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का सनसनीखेज दावा, 'बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया जा रहा'
अभिजीत दीपके का सनसनीखेज दावा, 'बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिया जा रहा'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी का खास मैसेज, 'उनके बेबाक और स्पष्ट विचार...'
नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी का खास मैसेज, 'उनके बेबाक और स्पष्ट विचार...'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
नाना पाटेकर के निधन पर CM सम्राट ने जताया दुख, मांझी बोले- 'उन्होंने अपने…'
नाना पाटेकर के निधन पर CM सम्राट ने जताया दुख, मांझी बोले- 'उन्होंने अपने…'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
Embed widget