एक्सप्लोरर

ISIS ने दी ताजमहल को उड़ाने की धमकी, कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था

लखनउ: दुनिया की सबसे खूंखार आतंकी संगठन ISIS की निगाहें अब भारत पर है. भारत में दहशत फैलाने के लिए आतंकी संगठन ने कहा है कि उसका अगला निशाना ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल है. आईएसआईएस ने एक माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर ताजमहल समेत भारत में कई जगहों पर धमाके करने की धमकी दी है. यूपी के पुलिस प्रशासन ने इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए ताजमहल की सुरक्षा बढ़ा दी है.

ताजमहल और आसपास के इलाके में पुलिस कर रही है फ्लैगमार्च

ताजमहल और आसपास के इलाके में पुलिस फ्लैगमार्च भी कर रही है. आगरा के डीएम और यूपी पुलिस के आला अफसरों ने कहा है कि वो किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए पूरी मुस्तैदी बरत रहे हैं. यूपी पुलिस ने धमकी को गंभीरता से लिया है. एडीजी दलजीत चौधरी ने कहा है कि ताज महल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

ताजमहल परिसर और इसके इर्द-गिर्द तलाशी अभियान चलाया जा रहा है: पुलिस

एडिशनल डीजीपी दलजीत सिंह चौधरी ने बताया, ''कुछ लोगों ने इंटरनेट पर एक लिंक बनाकर उसे प्रसारित कर दिया है. कहा जा रहा है कि यह आईएसआईएस की धमकी है, लेकिन हम इसकी विश्वसनीयता की जांच कर रहे हैं.’’ उन्होंने बताया कि बहरहाल, मामले को गम्भीरता से लेते हुए ताजमहल की सुरक्षा बढ़ायी गयी है. ताजमहल परिसर और उसके इर्द-गिर्द सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

सालाना आयोजित होने वाले ताज महोत्सव से एक दिन पहले दी गई धमकी

यह धमकी सालाना आयोजित होने वाले ‘ताज महोत्सव’ के आयोजन से एक दिन पहले दी गई. स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार आईएस के एक हिमायती मीडिया ग्रुप ने एक तस्वीर प्रकाशित की है, जिससे जाहिर होता है कि ताजमहल इस आतंकवादी संगठन का अगला निशाना हो सकता है.

ISIS ने दी ताजमहल को उड़ाने की धमकी, कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था

यह ग्राफिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आईएस से प्रेरित आतंकवादी सैफुल्ला के पुलिस और एटीएस के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के करीब एक सप्ताह बाद जारी किया गया है. ग्राफिक में ताजमहल पर क्रास का निशान है और उस पर ‘न्यू टारगेट’ लिखा है. साथ ही एक वैन बनी है जिस पर अंग्रेजी में ‘आगरा इस्तिशादी’ लिखा है. इसके अलावा एक बम की तस्वीर भी बनी है, जिससे यह आत्मघाती बम हमले की धमकी नजर आती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget