एक्सप्लोरर

संविधान से 'समाजवाद' और 'धर्मनिरपेक्षता' शब्द हटाने पर क्या है केंद्र का रुख? मोदी सरकार के मंत्री ने संसद में दिया ये जवाब

Center on Constitutional changes: केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि संविधान की प्रस्तावना से 'समाजवाद' और 'धर्मनिरपेक्षता' शब्दों को हटाने या उनमें बदलाव की कोई योजना नहीं है.

केंद्र सरकार ने संसद में स्पष्ट कर दिया है कि संविधान की प्रस्तावना से 'समाजवाद' और 'धर्मनिरपेक्षता' शब्दों को हटाने या उन पर दोबारा विचार करने की कोई योजना नहीं है. राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि इन शब्दों को हटाने को लेकर न तो कोई संवैधानिक प्रक्रिया शुरू की गई है और न ही ऐसा कोई सरकारी इरादा है.

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि भले ही कुछ राजनीतिक या सामाजिक हलकों में इस पर बहस हो रही हो, लेकिन सरकार की तरफ से इस संबंध में कोई औपचारिक फैसला या प्रस्ताव नहीं लाया गया है. बता दें कि ये दोनों शब्द 1976 में आपातकाल के दौरान संविधान की प्रस्तावना में जोड़े गए थे.

केंद्रीय मंत्री बोले- कुछ समूहों की मांग
मंत्री ने बताया कि कुछ सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों या समूहों ने इन शब्दों को हटाने की मांग उठाई है और इस पर चर्चा भी हो रही है. लेकिन यह मांग सरकार की आधिकारिक नीति या निर्णय को नहीं दर्शाती.

सरकार ने कोई औपचारिक कदम नहीं उठाया
मेघवाल ने स्पष्ट किया कि सरकार ने अभी तक ‘समाजवाद’ और ‘धर्मनिरपेक्षता’ शब्दों को हटाने के लिए कोई कानूनी या संवैधानिक प्रक्रिया शुरू नहीं की है. यह केवल कुछ राजनीतिक या सार्वजनिक चर्चाओं का हिस्सा है.

RSS के नेता का बयान
यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक महीने पहले RSS के जनरल सेक्रेटरी दत्तात्रेय होसबाले ने कहा था कि आपातकाल के दौरान प्रस्तावना में जोड़े गए ‘समाजवाद’ और ‘धर्मनिरपेक्षता’ शब्दों पर चर्चा जरूरी है.

सरकार का रुख स्पष्ट
मेघवाल ने कहा कि सामाजिक संगठनों द्वारा बनाए गए माहौल और सरकार का रुख अलग है. सरकार इस मामले में कोई बदलाव नहीं कर रही है और न ही कोई प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है. इस तरह सरकार ने इस संवेदनशील मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Parliament Monsoon Session LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget