एक्सप्लोरर

वायरल सच: क्या जमीन देकर AMU बनाने वाले राजा को भूल गई अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी

जमीन दान देने वाले राजा महेंद्र प्रताप सिंह से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की एहसानफरामोशी का आरोप लगाया जा रहा है.

नई दिल्ली: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर को लेकर इतना बवाल हुआ है कि राजनीतिक पार्टियों के बीच बहस से लेकर छात्रों पर लाठीचार्ज तक की नौबत आ गई. लेकिन इस विवाद के बाद एक नई कहानी सोशल मीडिया पर पहुंची है. दावा है कि राजा महेंद्र प्रताप ने हजारों एकड़ जमीन दान दी थी तब जाकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बन पाई. दावा है कि जिसने जमीन दान देकर यूनिवर्सिटी बनाई उसी राजा के साथ एहसानफरामोशी हुई.

क्या दावा किया जा रहा है?

सोशल मीडिया पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह की तस्वीर के साथ एक मैसेज भी मौजूद है, जिसके जरिए जमीन दान देने वाले राजा महेंद्र प्रताप सिंह से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की एहसानफरामोशी का आरोप लगाया जा रहा है.

वायरल सच: क्या किसी हाईकोर्ट ने गर्मी की छुट्टी में स्कूल फीस पर पाबंदी का फैसला सुनाया है?

मैसेज में लिखा है, ‘’ये तस्वीरें हैं राजा महेंद्र प्रताप सिंह जी की. जिन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को हजारों एकड़ जमीन मुफ्त दी थी. आज यूनिवर्सिटी में इनकी कोई तस्वीर नहीं, कोई नामलेवा नहीं.’’

राजा महेंद्र प्रताप सिंह कौन थे?

इतिहासकार और लेखक इरफान हबीब साल 1962 के चुनाव के दौरान राजा महेंद्र प्रताप के लिए काम कर चुके हैं. इरफान हबीब ने बताया, ‘’ उस वक्त एएमयू कॉलेज था, यहां वो पढ़े थे. जहां तक उनका नाम है वो देश की सेवा करने की वजह से हैं. उन्होंने ब्रिटिश सरकार का विरोध किया था. साल 1914 के पहले विश्वयुद्ध के दौरान अफगानिस्तान गए, वहां उन्होंने आजाद हिंदुस्तान की सरकार बनाई. आजादी के बाद 1962 के चुनाव में अलीगढ़ से खड़े हुए औऱ जनसंघ ने उनके खिलाफ उम्मीदवार भी खड़ा किया था लेकिन वो जीत गए.’’

क्या है पहले दावे का सच?

उत्तर प्रदेश के हाथरस में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के वंशज बहादुर गरुणध्वज हाथरस में मुरसान के किले में रहते हैं. बहादुर गरुणध्वज ने बताया, ‘’यूनिवर्सिटी में उन्होंने पूरी अपनी अलीगढ़ स्टेट, जो राजा महेंद्र प्रताप के नाम से आज भी रिकॉर्ड में दर्ज है, उसमें से उन्होंने काफी बड़ा हिस्सा यूनिवर्सिटी को दिया था. अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में उनका जमीन देना, निर्माण कराना बहुत बड़ा योगदान है.’’

क्या है दूसरे दावे का सच?

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता शाफे किदवई ने बताया, ‘’न सिर्फ राजा महेंद्र प्रताप सिंह बल्कि उनके पूरे परिवार से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का गहरा संबंध रहा है. राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने यूनिवर्सिटी के सिटी स्कूल के पास जो जमीन दी है, वहां उस स्कूल का प्लेग्राउंड है. यूनिवर्सिटी उनकी योगदान को भूली नहीं है और हमारे मेन लाइब्रेरी में राजा महेंद्र प्रताप की भी फोटो लगी हुई है. उसमें इनके बारे में लिखा गया है कि राजा महेंद्र प्रताप देश के बड़े सपूत थे और उन्होंने यूनिवर्सिटी के लिए जमीन भी दी है.’’

वायरल सच: क्या जमीन देकर AMU बनाने वाले राजा को भूल गई अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी

पड़ताल में जमीन देकर AMU बनाने वाले राजा से यूनिवर्सिटी की एहसानफरामोशी का दावा झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget