एक्सप्लोरर

IPS एसोसिएशन में बगावत, अनफॉलो और फॉलो के चक्कर में फंसी, समझिए क्या है पूरा विवाद

सोशल मीडिया में आईपीएस अफसरों को अनफॉलो करने पर हंगामा मच गया. देश के कुछ आईपीएस अधिकारी ट्विटर पर बड़े एक्टिव है. उनका अपना निजी वेरिफाइड अकांउट है.

नई दिल्ली: कुछ सीनियर आईपीएस अफसरों ने अपने ही संगठन के खिलाफ बगावत कर दी थी. इनकी शिकायत संगठन के पदाधिकारियों से गई थी. इसके बाद सेंट्रल आईपीएस एसोसिएशन ने अपने कुछ साथियों को ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया था. सबसे पहले संदीप मित्तल के साथ ऐसा हुआ. तमिलनाडु कैडर के एडीजी रैंक के मित्तल के समर्थन में देश के कई सीनियर आईपीएस अफसर आ गए. बात कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गई थी. कोर्ट तक जाने की धमकी दी गई. सोशल मीडिया में बहस शुरू हो गई. दो दिनों तक हंगामा मचा रहा. बाद में कुछ सीनियर अफसरों के बीच बचाव के बाद समझौता हुआ. आखिरकार अब आईपीएस अफसरों के संगठन में शांति हो गई है.

IPS एसोसिएशन में बगावत, अनफॉलो और फॉलो के चक्कर में फंसी, समझिए क्या है पूरा विवाद

सोशल मीडिया में एक्टिव रहने वाले संदीप मित्तल ने ट्वीट कर युद्ध विराम की जानकारी दी है. उन्होंने ये भी बताया कि सेंट्रल आईपीएस एसोसिएशन से अब उन्हें कोई शिकायत नहीं है. इसीलिए अब बात खत्म समझी जाए.

कैसे हुई झगड़े की शुरूआत झगड़े की शुरुआत तब हुई जब आईपीएस एसोसिएशन ने मित्तल को संदीप अनफॉलो कर दिया था. उन्होंने जाने माने वकील प्रशांत भूषण के खिलाफ एक लेख लिखा था. इसके लिए उन्होंने लेफ्ट विचारधारा वाले अधिकारियों को जिम्मेदार बताया. बिना नाम लिए मित्तल ने आईपीएस एसोसिएशन के सेक्रेटरी राकेश अग्रवाल पर भी सवाल उठाए. कर्नाटक कैडर की सीनियर आईपीएस अफसर डी रूपा भी इस झगड़े में कूद पड़ी. उन्होंने ट्वीट कर पूछा कि आखिर आईपीएस एसोसिएशन का ट्विटर अकाउंट कौन चलाता है? उन्होंने तो ये भी कह दिया कि मेंबरशिप के लिए जो वे पैसे देती हैं, उसे अब दान समझा जाए.

IPS एसोसिएशन में बगावत, अनफॉलो और फॉलो के चक्कर में फंसी, समझिए क्या है पूरा विवाद

सोशल मीडिया में आईपीएस अफसरों को अनफॉलो करने पर हंगामा मच गया. सेंट्रल आईपीएस एसोसिएशन में 4756 सदस्य हैं. यूपी कैडर के आदित्य मिश्र इसके अध्यक्ष हैं और हिमाचल कैडर के राकेश अग्रवाल सचिव बनाए गए है. आईएएस और आईएफएस अधिकारियों का भी अपना अपना संगठन है. देश के कुछ आईपीएस अधिकारी ट्विटर पर बड़े एक्टिव है. उनका अपना निजी वेरिफाइड अकांउट है.

लॉकडाउन के समय अरुण बोथरा, अमिताभ ठाकुर, संजय कुमार, आर के विज, दीपांशु काबरा, आलोक सिंह, प्रशांत कुमार, सतीश गणेश और सुजीत पांडे जैसे अफसरों ने पब्लिक की मदद की. जब भी किसी ने टैग कर अपनी बात कही, उनका मान सम्मान रखा गया.

एसोसिएशन का क्या स्टैंड होना चाहिए? आईपीएस एसोसिएशन अपने ट्विटर हैंडिल से अपने साथियों के अच्छे काम काज का प्रचार प्रसार करती है. लेकिन कई बार वे विवादों में भी रही है. कुछ अधिकारी खुल कर कई मुद्दों पर अपने मन की बात करते रहे हैं. ऐसे मामलों में एसोसिएशन का क्या स्टैंड हो? इस पर विवाद होते रहे हैं. हाल में ही जब सुदर्शन चैनल ने सिविल सेवा में मुसलमानों के रोल पर विवादित बातें कही. तब एसोसिएशन इस पर चुप रहा. ऐसे कई मुद्दे रहें जब एसोसिएशन के मेंबरों की अलग-अलग राय रही. लेकिन इस बार संदीप मित्तल को अनफॉलो करने पर बात बढ़ गई.

पुलिस अफसरों के एक बड़े गुट का कहना है कि अनफॉलो करना का फैसला तानाशाही है. जबकि एसोसिएशन के एक सीनियर पदाधिकारी ने बताया कि अब ऑफिशियल ट्विटर हैंडल फॉलो किए जाएंगे.. जैसे दिल्ली पुलिस का कमिश्नर का अकांउट. लेकिन जो व्यक्ति इस पद पर होगा उनके निजी हैंडिल से एसोसिएशन का कोई लेना देना नहीं रहेगा. आईपीएस अधिकारी डी रूपा कहती है अगर एसोसिएशन अभिषेक बच्चन को फॉलो कर सकती है तो मुझे क्यों नहीं. अनफॉलो और फॉलो के चक्कर में देशभर के आईपीएस अफफ़सर दो गुटों में बंट गए हैं.

ये भी पढ़ें- जया बच्चन के थाली वाले बयान पर कंगना रनौत का पलटवार, बोलीं- कौन सी थाली दी है जया जी ने LAC पर भारतीय सेना मुस्तैद, किसी भी स्थिति के लिए है पूरी तरह तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget