एक्सप्लोरर

INX घूसकांड: हाई कोर्ट कार्ति चिदंबरम की नई याचिका पर मंगलवार को करेगा सुनवाई

कार्ति चिदबंरम ने नई याचिका में सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर उन्हें समन जारी करने के फैसले पर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकार को चुनौती दी है.

नई दिल्ली: हाई कोर्ट आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय का समन निरस्त करने के लिये कार्ति चिदबंरम की नई याचिका पर कल यानी मंगलवार को सुनवाई करेगा. कार्ति चिदबंरम ने नई याचिका में सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर उन्हें समन जारी करने के फैसले पर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकार को चुनौती दी है. कार्ति चिदंबरम पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. चिदबंरम के बेटे हैं. आइएनएक्स घूसकांड मामला 2007 का है उस समय कार्ति चिदबंरम के पिता पी़ चिदबंरम देश के वित्त मंत्री थे.

 याचिका पर मंगलावार को सुनवाई के लिये तैयार है बेंच

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस ए. एम. खानविलकर और जस्टिस धनन्जय वाई. चन्द्रचूड़ की बेंच के सामने कार्ति की याचिका का उल्लेख करते हुये इस पर जल्द सुनवाई का अनुरोध किया गया. बेंच पहले ही लंबित मामले के साथ इस याचिका पर भी मंगलावार को सुनवाई के लिये सहमत हो गई.

सुप्रीम कोर्ट ने 23 फरवरी को कार्ति चिदबंरम के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय के समन पर रोक लगाने से उस समय इंकार कर दिया था जब सीबीआई ने कहा था कि वह कोई साधरण अपराधी नहीं हैं और अग्रिम जमानत की अर्जी की आड़ में यह नोटिस निरस्त कराने की उसकी अर्जी है. कार्ति इस समय आईएनएक्स मीडिया मनी लान्ड्रिंग के मामले में सीबीआई की हिरासत में हैं.

INX घूसकांड में कार्ति चिदबंरम, आईएनएक्स मीडिया, पीटर मुखर्जी और इन्द्राणी मुखर्जी हैं आरोपी 

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कार्ति से कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने की तारीख स्थगित करने के लिये उसे सक्षम प्राधिकारी के सामने अनुरोध करना होगा. इसके साथ ही बेंच ने इस मामले को 6 मार्च के लिये सूचीबद्ध कर दिया था. प्रवर्तन निदेशालय ने सीबीआई की शिकायत में आरोपी कार्ति चिदबंरम, आईएनएक्स मीडिया और उसके निदेशक पीटर मुखर्जी और इन्द्राणी मुखर्जी के खिलाफ पिछले साल मई में मामला दर्ज किया था.

पिछले साल 15 मई को दर्ज एक एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि 2007 में आईएनएक्स मीडिया को विदेश से 305 करोड़ रूपए प्राप्त करने के लिये फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड की मंजूरी देने में अनियमित्तायें हुई. उस समय कार्ति चिदबंरम के पिता पी़ चिदबंरम वित्त मंत्री थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget