एक्सप्लोरर

सामान्य अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें 15 जुलाई तक रद्द की गईं, दूसरे देशों ने अपने एयर स्पेस पर लगा रहे हैं कई प्रतिबंध

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि हम तैयार हैं लेकिन अलग-अलग देशों ने अपने एयर स्पेस पर प्रतिबंध लगा रखें हैं.

नई दिल्ली: डीजीसीए ने पहले से रद्द चल रही सामान्य अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को अब 15 जुलाई तक के लिए रद्द कर दिया. हालांकि सिविल एविएशन मंत्री हरदीप सिंह पुरी पहले ही ये कह चुके थे कि सामान्य अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें 15 जुलाई के आस-पास शुरू हो पाएंगी.

क्यों रद्द किया गया 15 जुलाई तक?  

हरदीप सिंह पुरी ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि हम अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए पूरी तरह तैयार हैं लेकिन मजबूरी ये है कि दुनिया के अलग अलग देशों ने अपने एयर-स्पेस पर अलग-अलग तरह के प्रतिबंध लगा रखे हैं. फ़िलहाल किसी भी देश ने अपने एयर स्पेस को बाहरी देशों के सामान्य नागरिकों वाली उड़ानों के लिए फ़्री नहीं किया. यही कारण है कि हमारे पास दूसरे देशों में हालात ठीक होने का इंतज़ार करना पड़ेगा.

कौन से अंतर्राष्ट्रीय उड़ान रूट होते हैं सबसे व्यस्त?

नागरिक उड्डयन मंत्री ने बताया कि अमेरिका और यूरोप सबसे अधिक व्यस्त रूट हैं. इनके बाद मिडिल ईस्ट देशों के रूट भी बेहद व्यस्त रूट हैं. लेकिन यहां पड़ने वाले सभी देशों ने अभी सामान्य अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए अभी अपनी सीमाएं नहीं खोली हैं.

घरेलू उड़ानों के दूसरे फ़ेज का है इंतज़ार 

25 मई से देश में सामान्य घरेलू उड़ानों के फ़ेज-1 को शुरू कर दिया गया है जिसमें विभिन्न एयर लाइंस की सिर्फ़ 33 फीसदी क्षमता को इजाज़त दी गई है. इस 33 फीसदी में भी फ़िलहाल 75 फीसदी सीटें भर रही हैं. डीजीसीए का कहना है कि जैसे ही घरेलू उड़ानों में डिमांड बढ़ेगी वैसे ही हम घरेलू उड़ानों का फेज़-2 शुरू करते हुए इस 55 फीसदी तक ले जाएंगे. सम्भवतः 15 जुलाई से पहले घरेलू उड़ानों का फ़ेज़-2 शुरू हो जाएगा.

सामान्य अंतराष्ट्रीय उड़ाने भी अलग-अलग फ़ेज में शुरू होंगी 

डीजीसीए के मुताबिक़ सामान्य अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का भी पहले सीमित क्षमता के साथ फ़ेज-1 शुरू किया जाएगा. फिर डिमांड के साथ इसे बढ़ाया जाएगा. कोरोना संकट का ख़्याल रखते हुए ये सावधानी बरती जा रही है.

वन्दे भारत मिशन और चार्टर फ़्लाइट चलती रहेंगी  

डीजीसीए ने साफ़ किया है कि वन्दे भारत मिशन के तहत चल रही अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने चलती रहेंगी. इसके साथ ही गृह मंत्रालय के की इजाज़त लेने की शर्त के साथ चल रही चार्टर उड़ान सेवा भी चलती रहेगी.

अब माइल्ड और मीडियम कलर ब्लाइंड लोगों का भी बन सकेगा ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्र सरकार ने लिया फैसला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget